पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

हरिद्वार: माँ गंगा में पूरे विधि विधान के साथ प्रवाहित की गई कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की अस्थियां

August 15, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

गंगा में पूरे विधि विधान के साथ प्रवाहित की गई कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की अस्थियां

 

– राजीव का जाना कांग्रेस और उनके परिवार के लिए एक बड़ी क्षति

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की अस्थियां को आज पूरे विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहित की मौजूदगी में कनखल स्थित सती घाट पर मां गंगा में विसर्जित किया गया। राजीव त्यागी के पुत्र ईशान त्यागी ने अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया। अस्थि विसर्जन के समय राजीव त्यागी के आध्यात्मिक गुरु हनुमान महाराज कांग्रेस के कई स्थानीय नेता मौके पर मौजूद रहे। वही इस दौरान राजीव त्यागी के पुत्र ने अपने पिता को याद करते हुए उनकी विचारधारा पर जीवन भर चलने की बात कही।

राजीव त्यागी की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने हरिद्वार पहुंचे राजीव त्यागी के पुत्र का कहना है कि, राजीव त्यागी का ऐसे अचानक चले जाना उनके परिवार के लिए बड़ी क्षति है। जैसे सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी कहा है कि, यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। राजीव त्यागी जीवन भर नेहरू गांधी परिवार की विचारधारा पर चलते रहे और हम भी इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए उनकी विचारधारा पर चलेंगे।

राजीव त्यागी की अस्थियों को मां गंगा में विसर्जित कराने वाले तीर्थ पुरोहित का कहना है कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की अस्थियों को आज उनके बड़े बेटे ईशान त्यागी ने मां गंगा में विसर्जित किया है। राजीव त्यागी के भाई और अन्य परिजन इस अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में मौजूद रहे और राजीव त्यागी के आध्यात्मिक गुरु विनोद गिरी हनुमान बाबा जी के साथ ही कांग्रेस पार्टी के कई नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

राजीव त्यागी के आध्यात्मिक गुरु विनोद गिरी हनुमान बाबा का कहना है कि, राजीव त्यागी द्वारा अपने जीवन काल में देश हित के लिए अनेकों कार्य किए गए परिजनों द्वारा आज उनकी अस्थियों को मां गंगा में विसर्जित किया गया है, और माँ गंगा से सभी ने कामना की है कि, राजीव त्यागी की आत्मा को गंगा मैया शांति प्रदान करें। उनके परिवार में सुख शांति रहे और किसी प्रकार की परेशानी कष्ट उनके परिवार के सामने ना आए।

राजीव त्यागी बड़े ही बेबाक तरीके से अपनी बातों को पेश किया करते थे, कुछ भी कहने से पहले वह तथ्यों की जांच कर लेते थे और तथ्यों के आधार पर ही उनके द्वारा अपने वक्तव्य रखे जाते थे कई बार राजीव त्यागी ने अपनी दलीलों से विपक्षी पार्टियों के नेताओं के दांत खट्टे किए हैं। निश्चित तौर पर राजीव त्यागी का जाना कांग्रेस पार्टी और उनके परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है।


Previous Post

हरिद्वार में सतपाल महाराज ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक। दिए आपदा से निपटने के लिए मुस्तैदी के निर्देश

Next Post

कंटेन्मेंट जोन में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। प्रशासन में मचा हड़कंप

Next Post

कंटेन्मेंट जोन में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। प्रशासन में मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • कहर: यहां फैला पशुओं में मौत का अज्ञात वायरस।80 से अधिक की गई जान ..
  •  पेयजल संकट : तीन दिनों से कई वार्डों में पानी की आपूर्ति ठप। हैंडपंपों पर कतार में लगने को मजबूर लोग 
  • संस्कृत को मिलेगा नया आयाम: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विभागीय नामपट्टिकाएं संस्कृत में, मंत्र चिकित्सा केन्द्र की भी स्थापना
  • ललित श्रीवास्तव बने आर.आर.पी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष। कहा- युवाओं के मुद्दों पर होगा संघर्ष
  • एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!