बड़ी खबर: देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा। 46,350 अभ्यर्थी होंगे शामिल

देहरादून, 11 जून। नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा 14 जून को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद के 116 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 46,350 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण […]

देहरादून, 11 जून। नीरज उत्तराखंडी 
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा 14 जून को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद के 116 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 46,350 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए हैं।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों तथा आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

UKSSSC Exam 2026, UKSSSC Recruitment Exam, UKSSSC Graduation Level Exam 2026, Dehradun UKSSSC Exam, UKSSSC Admit Card, UKSSSC Latest News,

परीक्षा के सफल संचालन के लिए पूरे जनपद को 11 जोनों में विभाजित किया गया है, जहां 11 जोनल मजिस्ट्रेट और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने, केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा सभी व्यवस्थाओं की समय रहते जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे, फेस ऑथेंटिकेशन एप तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की जाए। साथ ही परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी केंद्रों को पूरी तरह सैनिटाइज करने और अधिकारियों के मोबाइल फोन परीक्षा अवधि के दौरान सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

परीक्षा एकल पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। प्रश्नपत्रों के सीलबंद पैकेट विकासनगर, ऋषिकेश और डोईवाला के लिए सुबह 6 बजे तथा देहरादून शहर के केंद्रों के लिए सुबह 7 बजे कोषागार के डबल लॉकर से जारी किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को परीक्षा की गोपनीयता, सुरक्षा और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा पूरी निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराई जाए।

UKSSSC Exam 2026, UKSSSC Recruitment Exam, UKSSSC Graduation Level Exam 2026, Dehradun UKSSSC Exam, UKSSSC Admit Card, UKSSSC Latest News,

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, एसडीएम विनोद कुमार, एसडीएम रविन्द्र ज्वांठा सहित आयोग के प्रतिनिधि, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस के नोडल अधिकारी तथा परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

👉 दुखद: जम्मू में टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह शहीद। गांव में पसरा मातम 
👉 दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समाई बोलेरो। 4 की मौत,3 घायल
👉 सनसनीखेज: बेटे की चाह में हैवान बना पति,लिंग परीक्षण के बाद पत्नी पर ढाया कहर। गर्भस्थ बच्ची की मौत,आरोपी पति गिरफ्तार

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : यौन शोषण के आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस। फेसबुक लाइव करके मांगी जनता से मदद

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड में भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण मामले में आज नैनीताल पुलिस नरेश की गिरफ्तारी के लिए...

बिग ब्रेकिंग : जीबी पंत यूनिवर्सिटी के कुलसचिव, पूर्व निदेशक सहित चार लोगों के खिलाफ समन जारी। लटकी गिरफ्तारी की तलवार

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (GBPEC), घुड़दौड़ी में वर्ष 2019 की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts