पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : उपभोगता फोरम अध्यक्षों की कमी । यू.के.एस.एस.एस.सी.से 20 जनवरी तक भर्ती पूरी करने के साथ दिए यह निर्देश …

January 12, 2024
in उत्तराखंड
हाईकोर्ट न्यूज़ : विधायक की हत्या में चौथा आरोपी भी हुआ बाइज्जत बरी
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने प्रदेश के 13 में से 11 जिलों में उपभोक्ता फोरम के अध्यक्षों और सदस्यों की कमी के खिलाफ स्वतः संज्ञान संबंधी जनहित याचिका में यू.के.एस.एस.एस.सी.से 20 जनवरी तक विज्ञप्ति जारी करने के साथ चार माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न कराकर अपनी संस्तुति सरकार को देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई अप्रैल के प्रथम सप्ताह में होगी।     

         जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय ने एक समाचारपत्र में छपी खबर का स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में लिया।

समाचारपत्र में कहा गया कि प्रदेश में राज्य उपभोक्ता आयोग के साथ ही सभी जिला मुख्यालयों में उपभोक्ता फोरम का गठन किया गया है, लेकिन 13 में से 11 जिलों में अध्यक्ष और सदस्य मौजूद नहीं हैं। इससे उपभोक्ता मामलों का निपटारा नहीं हो पा रहा है।

उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और चंपावत में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है। वहीं हरिद्वार और देहरादून के कंज्यूमर फोरम निष्क्रिय साबित हुए हैं।

हरिद्वार में तो उपभोक्ता फोरम के वादों की सुनवाई एक साल से नहीं हो सकी है जबकि देहरादून में वादों की अंतिम सुनवाई सितम्बर 2022 को हुई थी।

हरिद्वार और देहरादून में उपभोक्ता फोरम के 1470 वाद लंबित है और समय पर वादों की सुनवाई नहीं होने से उपभोक्ताओं को समय पर न्याय नहीं मिल रहा है और यही हाल अन्य जिलों का भी है। इसलिए रिक्त पड़े पदों पर शीघ्र भर्ती की जाय।


Previous Post

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 के सुअवसर पर स्वउद्यमी युवा सम्मान से सम्मानित हुए ललित जोशी।

Next Post

उत्तराखंड: गुरुजी/महेंद्र सिंह नेगी को कांग्रेस पार्टी ने सौंपी महत्तवपूर्ण ज़िम्मेदारी।

Next Post
उत्तराखंड:  गुरुजी/महेंद्र सिंह नेगी को कांग्रेस पार्टी ने सौंपी महत्तवपूर्ण ज़िम्मेदारी।

उत्तराखंड: गुरुजी/महेंद्र सिंह नेगी को कांग्रेस पार्टी ने सौंपी महत्तवपूर्ण ज़िम्मेदारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: बदरीनाथ से लौट रही 42 तीर्थयात्रियों से भरी बस में लगी आग।  टला बड़ा हादसा..
  • बड़ी खबर: मसूरी मालरोड पर पीआरडी जवान ने युवक को जड़ा थप्पड़। भड़के स्थानीय लोग, हुआ हंगामा..
  • No update
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बीपीएएलएम रेजिमन से शुरू हुआ एमडीआर टीबी का आधुनिक उपचार, छह माह में पूरी होगी इलाज की प्रक्रिया
  • बड़ी खबर: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल। कई डॉक्टरों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट ..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!