पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

बागेश्वर मे आधी रात को पत्नी ने ही की थी प्रवासी पति की हत्या, जेल।

June 14, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

मुन्नी के घर का दीपक बुझा गई दीपा
— आधी रात को हैवान बनी पत्नी ने की थी पति की हत्या, जेल।
✍🏻बागेश्वर से राजकुमार सिंह की रिपोर्ट

“समाज में माता पिता के बाद सबसे भरोसे का रिश्ता पति-पत्नी का मामा जाता है और रहेगा। लेकिन कुछ समय से इन रिश्तों में भी भरोसा ख़त्म होता नजर आ रहा है।” बागेश्वर जनपद के गरुड़ ब्लॉक के बंड़ गाँव में इसी माह 10 जून को जितेंद्र सिंह उर्फ दीपू की हत्या उसकी ही पत्नी ने कर इस रिश्ते को फिर कलंकित किया है।
जानकारी के अनुसार, गागरीगोल के बंड गांव निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ दीपू की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घर के पास नाली से उसका शव बरामद हुआ। डेढ़ साल पहले ही दीपू की शादी सोमेश्वर की दीपा से हुई थी। घटना के बाद गुरुवार की देर सायं दीपू का बड़ा भाई राजेंद्र सिंह नेगी भी घर पहुंच गया है। परिजन अचानक हुए इस हादसे से काफी सहमे हुए हैं। मृतक की मां मुन्नी देवी कि समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर अचानक यह कैसे घटित हो गया। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी को पुछताछ के लिए हिरासत मे भी लिया गया। परन्तु पूछताछ के बाद पत्नी को भेजा घर। आज पत्नी द्वारा अपराध स्वीकारने के बाद दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी दीपा को गिरफ़्तार कर लिया है।

पति की हत्या करने पर महिला को किया गिरफ्तार—
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांकः 11-06-2020 की प्रात:काल में थानाध्यक्ष बैजनाथ को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बण्ड में घर के पास जितेन्द्र सिंह नाम का व्यक्ति मृत पड़ा है। इस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष बैजनाथ, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर मौके पर पहुंचे तथा मृतक के सम्बंध में जानकारी प्राप्त कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इस संबंध में दिनांकः 13-06-2020 को वादिनी श्रीमती मुन्नी देवी पत्नी स्व0श्री लक्ष्मण सिंह निवासी- ग्राम- बण्ड, थाना बैजनाथ, जिला- बागेश्वर ने थाना बैजनाथ में पुत्र जितेन्द्र सिंह उम्र- 30 वर्ष की हत्या किये जाने के सम्बंध में तहरीर दी गयी। जिस आधार पर थाना बैजनाथ में मु0अ0सं0- 32/20, धारा- 302 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष बैजनाथ श्री पंकज जोशी के सुपुर्द की गयी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया बागेश्वर के निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बैजनाथ द्वारा घटना की जांच कर आज दिनांकः 14-06-2020 को उपरोक्त हत्या को अन्जाम देने वाली मृतक जितेन्द्र सिंह की पत्नी दीपा देवी को उसके घर ग्राम- बण्ड से गिरफ्तार किया गया। महिला द्वारा अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मेरे व पति के बीच आपसी झगड़े के दौरान मारपीट/हाथापाई होने से पति की मृत्यु हो गई थी। गिरफ्तार अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस मामले में सफलता हासिल करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बैजनाथ पंकज जोशी, एस आई निधि शर्मा, सिपाही राजेश भट्ट, सोबन सिंह, जीवन पाण्डे व महिला सिपाही कृष्णा कैड़ा शामिल थीं।


Previous Post

घनसाली विधानसभा के सौंप गांव में कार दुर्घटना , 2 की मौत।

Next Post

महिलाओं ने किया ठेके का विरोध तो सरकार ने दी मोबाइल वैन से शराब की बिक्री स्वीकृति

Next Post

महिलाओं ने किया ठेके का विरोध तो सरकार ने दी मोबाइल वैन से शराब की बिक्री स्वीकृति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले ..
  • बड़ी खबर: पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज होगी शुरू
  • बड़ी खबर: स्कूटी समेत खाई में गिरने का ड्रामा। दिल्ली पहुंचा “लापता” युवक, रेस्क्यू टीम रही परेशान
  • ललित जोशी को मिला ‘देवभूमि कीर्ति सम्मान 2025’, शिक्षा और नशा-उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित
  • बड़ी खबर: कांवड़ यात्रा में बिना लाइसेंस और नाम वाली दुकानें खोल होंगी बंद।₹2 लाख जुर्माना तय
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!