बड़ी खबर : जेल से रिहा होते ही उर्मिला सनावर को ले गई देहरादून पुलिस । 3 घंटे पूछताछ के बाद छोड़ा

हरिद्वार। दो मुकदमों में अदालत से जमानत मिलने के बाद उर्मिला सनावर शुक्रवार को हरिद्वार जिला कारागार से रिहा हो गईं। हालांकि, जेल से बाहर आते ही देहरादून पुलिस की टीम ने उनसे संपर्क किया और अपने साथ एसओजी कार्यालय ले गई। यहां पुलिस ने करीब तीन घंटे तक उनसे पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने […]

हरिद्वार। दो मुकदमों में अदालत से जमानत मिलने के बाद उर्मिला सनावर शुक्रवार को हरिद्वार जिला कारागार से रिहा हो गईं। हालांकि, जेल से बाहर आते ही देहरादून पुलिस की टीम ने उनसे संपर्क किया और अपने साथ एसओजी कार्यालय ले गई। यहां पुलिस ने करीब तीन घंटे तक उनसे पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया।

दो मुकदमों में मिली जमानत, रिहाई का रास्ता हुआ साफ

उर्मिला सनावर की जमानत याचिका पर अदालत ने 2 नवंबर को दो मुकदमों में राहत दी थी। हालांकि, जमानती उपलब्ध नहीं होने के कारण उनकी रिहाई अटकी हुई थी। इसके बाद उनकी वकील प्रीति सिंह चौहान ने करीब दो साल पहले दर्ज एक अन्य मुकदमे में भी उनकी जमानत कराई।

दोनों मुकदमों में जमानती दस्तावेज गुरुवार को न्यायालय में पेश किए गए। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रिहाई का परवाना हरिद्वार जिला कारागार पहुंचा। जेल प्रशासन ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार को उर्मिला सनावर को रिहा कर दिया।

जेल के बाहर पहले से मौजूद थी देहरादून पुलिस की टीम

रिहाई के बाद जैसे ही उर्मिला सनावर जेल से बाहर आईं, वहां मौजूद देहरादून पुलिस की टीम ने उनसे संपर्क किया और उन्हें अपने साथ एसओजी कार्यालय ले गई। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब डेढ़ बजे जेल से बाहर आने के बाद पुलिस ने उनसे लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की।

पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने उर्मिला सनावर को नोटिस देकर छोड़ दिया। इस तरह दो मुकदमों में जमानत मिलने के बाद उन्हें जेल से तो राहत मिल गई, लेकिन रिहाई के तुरंत बाद पुलिस की पूछताछ ने मामले को फिर चर्चा में ला दिया।

दीपिका राठौर ने दर्ज कराए थे दोनों मुकदमे

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार में उर्मिला सनावर के खिलाफ दर्ज दोनों मुकदमे पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने रानीपुर कोतवाली में दर्ज कराए थे। उर्मिला सनावर की वकील प्रीति सिंह चौहान ने उनकी रिहाई की पुष्टि की है।

वहीं, जिला कारागार के अधीक्षक ने भी बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुसार उर्मिला सनावर को रिहा कर दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: प्रदेश को मिली 1475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं की सौगात, नेगी और हेमंत पांडे सम्मानित

अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी ने ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का किया शिलान्यास, ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पणदेहरादून, 6 नवंबर।...

क्राइम : ₹30 हजार करोड़ के निवेश ठगी नेटवर्क पर STF का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ स्पेशल टास्क...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts