पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

गुड न्यूज : राष्ट्रीय तैराकी में उत्तराखंड की आदित्री ने जीता रजत

September 30, 2024
in पर्वतजन
गुड न्यूज : राष्ट्रीय तैराकी में उत्तराखंड की आदित्री ने जीता रजत
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

– भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
– पहले तीन पायदानों के विजेताओं में सबसे छोटी हैं आदित्री
तैराकी में बढ़ते देवभूमि उत्तराखंड के युवाओं के हौसलों को ऊंची उड़ान मिली है और ये जज़्बा पैदा किया है देहरादून की छह वर्षीय आदित्री ने, जिन्होंने मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में अपनी ताल ठोकी और रजत पदक जीतकर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।
दरअसल, 28 सितंबर को भोपाल, मध्य प्रदेश में दो दिवसीय स्ट्रेटेजिक स्विमिंग नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बेहतरीन तैराकों ने हिस्सा लिया। इसमें अपनी दावेदारी ठोकने के लिए उत्तराखंड से छह वर्षीय आदित्री शर्मा का चयन हुआ, जो देहरादून की रहने वाली हैं और द टोंस ब्रिज की छात्रा हैं। वहीं अपने चयन को सही साबित करते हुए आदित्री ने 50 मीटर आयरनमैन किक केटेगरी के अंडर 10 आयुवर्ग में रजत पदक हासिल किया। गौर करने की बात है कि पहले तीन पायदानों पर क़ाबिज़ विजेताओं में दूसरा स्थान हासिल करने वाली छह वर्षीय आदित्री सबसे छोटी हैं। वहीं, दिल्ली की आठ वर्षीय आहना ने स्वर्ण पदक और उत्तर प्रदेश की आठ वर्षीय रूचि ने कांस्य पदक हासिल किया। विजेताओं को हॉकी ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता मोहम्मद जलालुद्दीन ने पुरस्कृत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं, रजत पदक जीतने वाली आदित्री शर्मा खुश नज़र आईं साथ ही आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में और बेहतरीन प्रदर्शन का वादा किया। वहीं, आदित्री के पिता डॉ संदीप शर्मा अपनी बेटी के प्रदर्शन से काफी खुश नज़र आये। उन्होंने कहा कि राज्य का प्रतिनिधित्व करना ही अपने आप में बड़ी बात है और अंडर 10 आयुवर्ग में छह वर्षीय आदित्री का दूसरा स्थान हासिल करना गौरव का क्षण है।


Previous Post

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के शिक्षक प्रोफ़ेसर अभिषेक सक्सेना को मिला प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों की सूची में महत्वपूर्ण स्थान

Next Post

टावर, वायरलैस पेसमेकर आरबिटल के लिए अन्य राज्यों से इन्दिरेश अस्पताल पहुंच रहे हार्ट पेशेंट

Next Post
टावर, वायरलैस पेसमेकर आरबिटल के लिए अन्य  राज्यों से इन्दिरेश अस्पताल पहुंच रहे हार्ट पेशेंट

टावर, वायरलैस पेसमेकर आरबिटल के लिए अन्य राज्यों से इन्दिरेश अस्पताल पहुंच रहे हार्ट पेशेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी मैक्स। 8 की मौत, दो स्कूली बच्चे भी शामिल..
  • एक्शन : आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति, सचिव समेत कई का वेतन रोका..
  • एक्शन: मां-बेटे को बंदूक से डराता था पिता।डीएम से लगाई गुहार,लाइसेंस सस्पेंड..
  • हाईकोर्ट न्यूज: दून की नदियों, जल स्रोतों और पर्यावरण पर मंडरा रहा खतरा। सरकार से मांगी रिपोर्ट..
  • बड़ी खबर: देर रात यूनिवर्सिटी छात्रों ने किया हुड़दंग। पुलिस ने सिखाया सबक ..
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!