गुड न्यूज : राष्ट्रीय तैराकी में उत्तराखंड की आदित्री ने जीता रजत

– भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में दिखाया दमखम – पहले तीन पायदानों के विजेताओं में सबसे छोटी हैं आदित्री तैराकी में बढ़ते देवभूमि उत्तराखंड के युवाओं के हौसलों को ऊंची उड़ान मिली है और ये जज़्बा पैदा किया है देहरादून की छह वर्षीय आदित्री ने, जिन्होंने मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता […]

– भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
– पहले तीन पायदानों के विजेताओं में सबसे छोटी हैं आदित्री
तैराकी में बढ़ते देवभूमि उत्तराखंड के युवाओं के हौसलों को ऊंची उड़ान मिली है और ये जज़्बा पैदा किया है देहरादून की छह वर्षीय आदित्री ने, जिन्होंने मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में अपनी ताल ठोकी और रजत पदक जीतकर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।
दरअसल, 28 सितंबर को भोपाल, मध्य प्रदेश में दो दिवसीय स्ट्रेटेजिक स्विमिंग नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बेहतरीन तैराकों ने हिस्सा लिया। इसमें अपनी दावेदारी ठोकने के लिए उत्तराखंड से छह वर्षीय आदित्री शर्मा का चयन हुआ, जो देहरादून की रहने वाली हैं और द टोंस ब्रिज की छात्रा हैं। वहीं अपने चयन को सही साबित करते हुए आदित्री ने 50 मीटर आयरनमैन किक केटेगरी के अंडर 10 आयुवर्ग में रजत पदक हासिल किया। गौर करने की बात है कि पहले तीन पायदानों पर क़ाबिज़ विजेताओं में दूसरा स्थान हासिल करने वाली छह वर्षीय आदित्री सबसे छोटी हैं। वहीं, दिल्ली की आठ वर्षीय आहना ने स्वर्ण पदक और उत्तर प्रदेश की आठ वर्षीय रूचि ने कांस्य पदक हासिल किया। विजेताओं को हॉकी ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता मोहम्मद जलालुद्दीन ने पुरस्कृत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं, रजत पदक जीतने वाली आदित्री शर्मा खुश नज़र आईं साथ ही आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में और बेहतरीन प्रदर्शन का वादा किया। वहीं, आदित्री के पिता डॉ संदीप शर्मा अपनी बेटी के प्रदर्शन से काफी खुश नज़र आये। उन्होंने कहा कि राज्य का प्रतिनिधित्व करना ही अपने आप में बड़ी बात है और अंडर 10 आयुवर्ग में छह वर्षीय आदित्री का दूसरा स्थान हासिल करना गौरव का क्षण है।

Also Read This

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

सनसनी नहीं, तथ्यपरकता और जिम्मेदारी पत्रकारिता की पहचान : प्रियंका जोशी

देहरादून। 16 नवंबर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय परिसर में भारतीय प्रेस परिषद के निर्धारित विषय ‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’ पर...

Related Posts