भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत

चमोली। जनपद के बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गाड़ी गांव के पास कोरेलधार क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूत्रों के अनुसार, कार में सवार सभी पांच […]

चमोली। जनपद के बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गाड़ी गांव के पास कोरेलधार क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

सूत्रों के अनुसार, कार में सवार सभी पांच लोग निजमुला क्षेत्र से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव हरमनी (विकासखंड दशोली) लौट रहे थे। दुर्घटना शाम लगभग 6:30 बजे हुई, लेकिन तेज आंधी, तूफान और मूसलधार बारिश के चलते देर रात तक किसी को भी हादसे की सूचना नहीं मिल सकी।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद चमोली थाना पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हालांकि, क्षेत्र में हो रही भारी बारिश और दुर्गम भूगोल के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और राहत दल राहत एवं बचाव कार्य में पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे हुए हैं।

फिलहाल मृतकों की पहचान और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Also Read This

GST विभाग का बड़ा एक्शन: 7 फार्मा कंपनियों पर छापा, ₹3.08 करोड़ सरकारी खजाने में जमा

Haridwar News: उत्तराखंड में कर चोरी और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के कथित दुरुपयोग के मामलों में राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार, 22 अक्टूबर को सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में करीब 26...

Related Posts