देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRR University Dehradun) में सोमवार को सत्र 2025-26 के लिए भव्य दीक्षारंभ कार्यक्रम (Deeksharambh 2025) का आयोजन किया गया। दो दिवसीय यह कार्यक्रम 18 व 19 अगस्त को आयोजित हो रहा है जिसमें देशभर से आए नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं (New Students) ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) कुमुद सकलानी, रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गम्भीर और छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) मालविका कांडपाल ने इसका शुभारंभ किया।
शिक्षा सिर्फ डिग्री नहीं, जीवन का संस्कार – महंत देवेंद्र दास जी
विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि “सच्ची शिक्षा वही है जो चरित्र निर्माण और समाज सेवा की ओर प्रेरित करे।” उन्होंने सभी नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कुलपति ने दिए प्रेरक संदेश
कुलपति प्रो. कुमुद सकलानी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा –
“जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यदि लक्ष्य महान हैं, तो प्रयास भी महान होने चाहिए। बड़े सपने देखिए और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर परिश्रम कीजिए।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि केवल अकादमिक उपलब्धियाँ ही नहीं बल्कि मानवीय मूल्य और जीवन के सिद्धांत ही व्यक्ति को समाज में सम्मान दिलाते हैं।
तनाव प्रबंधन पर सत्र
कार्यक्रम में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के मनोरोग विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शोभित गर्ग ने छात्रों को पढ़ाई के दौरान मानसिक दबाव से बचने और तनाव प्रबंधन (Stress Management Tips) पर उपयोगी सुझाव दिए।
विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने लिया भाग
इस दीक्षारंभ कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया, जिनमें शामिल हैं –
- School of Paramedical and Allied Health Sciences
- School of Basic and Applied Sciences
- School of Management and Commerce Studies
- School of Pharmaceutical Sciences
- School of Engineering and Technology
- School of Education
- School of Agricultural Sciences
- School of Yogic Science and Naturopathy
- School of Humanities and Social Sciences
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बंधा समा
कार्यक्रम के पहले दिन सीनियर छात्रों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
- योग पर आधारित नृत्य नाटिका
- बॉलीवुड, गढ़वाली, पंजाबी और नेपाली गीतों पर कार्यक्रम
- हाईवोल्टेज साउंड और रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. श्रेया कोटनाला ने किया जबकि संयोजक प्रो. (डॉ.) मालविका कांडपाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।




