बड़ी खबर : पियक्कड़ों के लिए जरूरी सूचना। इन चार दिन बंद रहेगी शराब की दुकान..

प्रदेश भर में चार दिन के लिए ड्राई डे रहने के आदेश जारी किए गए हैं। अगर आप भी शराब पीने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी हैं। प्रदेश में कल निकाय चुनाव हैं, जिसको लेकर तरह तरह की तैयारियां की जा रही। साथ ही चुनाव को सही तरीके से कराने […]

प्रदेश भर में चार दिन के लिए ड्राई डे रहने के आदेश जारी किए गए हैं। अगर आप भी शराब पीने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी हैं।
प्रदेश में कल निकाय चुनाव हैं, जिसको लेकर तरह तरह की तैयारियां की जा रही। साथ ही चुनाव को सही तरीके से कराने की भरपूर कोशिश की जा रही हैं।
इसी क्रम में आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल ने आदेश जारी करते हुए शराब/भांग और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर चुनाव से 24 घंटे पहले यानी आज 22 जनवरी से कल वोटिंग पूरी होने तक रोक लगा दी हैं।
इसके बाद 25 जनवरी को मतगणना शुरू होने से लेकर खत्म होने तक भी शराब और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पूर्णतया बंद कराने के आदेश जारी किए गए हैं।
इसके साथ ही 26 जनवरी को भी गणतंत्र दिवस पर ड्राई डे ही रहने वाले हैं इसके आदेश जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन सामान्यत: इस दिन मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक रहती हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: 21 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण। सजेगा सितारों का मंच 

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 एक बार फिर बड़ा मंच...

बड़ी खबर: भाजपा की बड़ी सियासी सेंध। नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून, 14 सितंबर 2026: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने चंपावत में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का दावा किया है।...

Related Posts