उपलब्धि : अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता में आईटीएम कॉलेज को मिला दूसरा स्थान

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता में इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में आईटीएम की पांच सदस्यीय (बीए योग विभाग तृतीय सेमेस्टर से तानिया गुंसाई, रश्मि बिष्ट, स्नेहा वर्मा, प्रथम सेमेस्टर से काजल पुण्डीर और पत्रकारिता एवं जनसंचार प्रथम सेमेस्टर से […]

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता में इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में आईटीएम की पांच सदस्यीय (बीए योग विभाग तृतीय सेमेस्टर से तानिया गुंसाई, रश्मि बिष्ट, स्नेहा वर्मा, प्रथम सेमेस्टर से काजल पुण्डीर और पत्रकारिता एवं जनसंचार प्रथम सेमेस्टर से सलोनी पंवार) बालिका टीम ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय योग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जयेश प्रकाश कंसवाल और आईटीएम योग विभाग की रजिस्ट्रार एवं योग प्रशिक्षक रुचि थपलियाल ने किया।
इस अवसर पर आईटीएम योग विभाग की विभागाध्यक्ष शैलजा गुप्ता, प्रशिक्षक मनोज प्रसाद, खेल प्रभारी रितिका अधिकारी और मनीषा कपूर आदि भी मौजूद रहीं।
कॉलेज परिवार ने इस उपलब्धि पर टीम की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 

Also Read This

खनन की मार झेल रहे गांव के स्कूल को भवन का इंतजार: किसान मंच ने DMF में ठोका ₹3 करोड़ का दावा, अब जिलाधिकारी...

नैनीताल।कार्तिक उपाध्याय जिस क्षेत्र में स्टोन क्रेशर, खड़िया भंडारण और दूसरी खनन गतिविधियों का प्रभाव स्थानीय आबादी झेल रही है, उसी क्षेत्र के सरकारी इंटर...

बड़ी खबर : हाईकोर्ट के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र, पहले एक्सीडेंट, फिर हमले की धमकी!

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र मिला है। अधिवक्ताओं में इस बात को लेकर रोष है और उन्होंने...

Related Posts