बड़ी खबर : दस हजार की रिश्वत लेते सहायक परिवहन निरीक्षक गिरफ्तार ..

रुड़की। विजिलेंस ने रूड़की में नियुक्त सहायक परिवहन निरीक्षक को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

परिवहन सहायक निरीक्षक नीरज प्रति ट्रक अवैध रुप से 2500 रुपए हर महीने के हिसाब से 10 हजार रु० रिश्वत की मांग कर रहा था।

पीड़ित की शिकायत के बाद विजलेंस ने ट्रैप टीम बनाकर गुरुवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रुड़की में नियुक्त सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज को शिकायतकर्ता से दस हजार की रिश्वत लेते हुए कार्यालय परिसर से गिरफ्तार किया।

विजलेंस की लगातार कार्यवाही के बाद भी भ्रष्ट अधिकारी अपनी हरकतों को छोड़ नहीं रहे हैं। वहीं विजलेंस भी लगातार कार्यवाही कर रही हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts