बड़ी खबर : आठ लाख कीमत अवैध लीसे से भरे 540 टिन पकड़े..

नीरज उत्तराखंडी पुरोला। अपर यमुना वन प्रभाग की नौगांव रेंज की टीम ने डामटा चेक पोस्ट पर रुटीन चेकिंग में अवैध लीसे से भरे 540 टिन पकड़े हैं। बुधवार को डामटा चेक पोस्ट पर यमुना वन प्रभाग की नौगांव रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गोविंद भंडारी के नेतृत्व में टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान […]

नीरज उत्तराखंडी
पुरोला।
अपर यमुना वन प्रभाग की नौगांव रेंज की टीम ने डामटा चेक पोस्ट पर रुटीन चेकिंग में अवैध लीसे से भरे 540 टिन पकड़े हैं।
बुधवार को डामटा चेक पोस्ट पर यमुना वन प्रभाग की नौगांव रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गोविंद भंडारी के नेतृत्व में टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान हरियाणा नंबर के ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया, तो उसमें कबाड़ के गत्ते और प्लास्टिक कैरेट्स के बीच में छिपाकर अवैध लीसे से भरे 540 टिन पकड़े गए। वहीं, वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर भाग गया।
मामले में वाहन चालक के खिलाफ वन अधिनियम से संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। बरामद माल की बाजार कीमत करीब 8 लाख बतायी जा रही है।
अपर यमुना वन प्रभाग के अधिकारियों का कहना है कि अपर यमुना वन प्रभाग में लीसा विदोहन की कार्य योजना नहीं है, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि लीसे को किसी व दूसरे वन प्रभाग से चोरी छिपे लाया जा रहा था।
उप प्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल, पलियाल ने बताया कि डीएफओ ने अवैध वन अपराध पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts