पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट

August 12, 2022
in पर्वतजन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट
ShareShareShare

आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी ने शिष्टाचार भेंट की।  

इस अवसर पर राष्ट्रपति जी को डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने अपनी पुस्तक “शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, नई शिक्षा नीति NEP2020” की प्रथम प्रति भेंट की।

राष्ट्रपति जी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पूरे देश में लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने बताया कि झारखंड के राज्यपाल रहते हुए उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अध्ययन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ विकास पर भी हिमालय के जनजातीय क्षेत्र विशेषकर सीमावर्ती अँचलों के समग्र विकास पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

डॉ निशंक ने राष्ट्रपति को बताया कि नयी शिक्षा नीति विश्व के सबसे बड़े नवाचार युक्त परामर्श का परिणाम है जिसमे ढाई लाख पंचायतों समेत शिक्षा जगत से जुड़े सभी हित धारकों के सुझाव लिए गए ।

डॉ निशंक ने बताया कि शिक्षा नीति के निर्माण में मानवीय मूल्यों और परंपरागत भारतीय ज्ञान पर विशेष ध्यान दिया गया। 

इस बात पर राष्ट्रपति जी ने प्रसन्नता प्रकट की कि स्वामी विवेकानंद , महर्षि अरविन्द जैसे महापुरुषों के दर्शन को  शिक्षा नीति में समाहित किया गया है । 

ज्ञातव्य है राष्ट्रपति महर्षि अरविन्द के विद्यालय में एक शिक्षिका के रूप में कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन पर भरसक प्रयास पर बल दिया।   

राष्ट्रपति जी ने इस बात पर प्रसन्नता प्रकट की कि डॉ निशंक हिमालय के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

डॉ निशंक ने कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गयी न्यू इंडिया” की  आधारशिला है जो बदलते समाज और गतिशील दुनिया की चुनौतियों को अवसरों में बदल सके और विश्वगुरु भारत का निर्माण कर सकेंगे। 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और उनकी प्रेरणा से सबसे बड़े विमर्श के पश्चात ऐतिहासिक एवम परिवर्तन कारी शिक्षा नीति -2020 का निर्माण हुआ जो सभी भारत वासियों की अपेक्षा पर खरी उतरती है।

डॉ निशंक ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति पूर्ण रूप से भारत केंद्रित होने के साथ गुणवत्ता परक, नवाचारयुक्त, व्यावहारिक, प्रोदयोगिकीयुक्त, अंतर्रष्ट्रीय, वैज्ञानिक और कौशल युक्त है जी हमारी भावी पीढ़ी को सफल वैश्विक नागरिक बनाने पर ध्यान केंद्रित करती है । 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से हमारे युवा ज्ञान प्रौद्योगिकी भारतीय मूल्यों और परम्परागत ज्ञान के बल पर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सफल हो सके कुल मिलाकर जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP-2020 बनाई गई वह 130 करोड़ से अधिक लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 ने भारतीय परम्परागत ज्ञान, संस्कृति, भाषाओं, परम्पराओं और मानवीय मूल्यों के विकास पर विशेष जोर दिया है और इसमें स्पष्ट रूप से कहा है कि शिक्षा केवल शिक्षकों और पुस्तकों से प्राप्त ज्ञान और जानकारी के बारे में नहीं है। 

यह उन मूल्यों, क्षमताओं और व्यवहार को विकसित करने के बारे में है जो एक स्थिर समाज बनाने के लिए शांति, न्याय और समावेशिता के गुण पैदा करते है। 

नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020  सभी के कल्याण के लिए एक विश्व समुदाय को एकजुट करने, प्रेरित करने और सबका समग्र विकास सुनिश्चित लिए प्रतिबद्ध है । 

निश्चित रूप से भारत को शिक्षा के आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित कर यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत के विश्व गुरू बनने का मार्ग प्रशस्त करेगी 

।

डॉ निशंक ने कहा कि विभिन्न विषयों पर माननीय राष्ट्रपति जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । 

इस अवसर पर डॉ निशंक ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुरमू जी को देवभूमि उत्तराखंड के पावन  धाम श्री बद्रीनाथ और केदारनाथ जी के दर्शन का निमंत्रण भी दिया ।


Previous Post

शिक्षकों की कमी से जूझता नंदानगर विद्यालय।अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण

Next Post

सियासत : जल्द होगा बीजेपी की नयी टीम का गठन। कई नए चेहरों को मिल सकती है जिम्मेदारी

Next Post
सियासत : जल्द होगा बीजेपी की नयी टीम का गठन। कई नए चेहरों को मिल सकती है जिम्मेदारी

सियासत : जल्द होगा बीजेपी की नयी टीम का गठन। कई नए चेहरों को मिल सकती है जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैडर की इस आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा। जानिए कारण.
  • बड़ी खबर: यहां खनन माफियाओं का बोलबाला। NGT नियमों की उड़ रही धज्जियाँ..
  • बड़ी खबर: राइका मोल्टाड़ी के तीन मेधावी छात्रों का “सुपर-100 सिलेक्शन योजना” में चयन
  • बड़ी खबर: अजय पांडे बने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के नए उपाध्यक्ष
  • बड़ी खबर: : ऊर्जा प्रदेश में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण। न घरों में रोशनी ,न स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!