बड़ी खबर: 55.44% हुआ बागेश्वर उपचुनाव में मतदान

रिपोर्ट – राजकुमार सिंह परिहार  बागेश्वर विधासभा के उप चुनाव के लिए कई जगहों पर आज सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मतदान केन्द्रों में मतदान करने के लिए लोगों की लाईने सुबह से ही लगनी शुरू हो गई थी। वहीं दोपहर बाद मौसम खुशगवार होने के बाद मतदान केन्द्रों में […]

रिपोर्ट – राजकुमार सिंह परिहार 

बागेश्वर विधासभा के उप चुनाव के लिए कई जगहों पर आज सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मतदान केन्द्रों में मतदान करने के लिए लोगों की लाईने सुबह से ही लगनी शुरू हो गई थी। वहीं दोपहर बाद मौसम खुशगवार होने के बाद मतदान केन्द्रों में वोटरों की भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुवा जो शाम पांच बजे तक बूथ पर लाइन में लग चुके मतदाताओं के वोट डालने तक चला। शाम पांच बजे तक 188 बूथों में लगभग 55.44 प्रतिशत मतदान हुवा।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद रिक्त हुवी इस सीट पर उप चुनाव के लिए आज मतदान हुवा। भाजपा से स्वर्गीय चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, कांग्रेस से बसंत कुमार, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली चुनावी मैदान में हैं। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। आठ सितंबर को मतगणना होगी। 

वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां आज ही देर रात तक वापस आ जाएंगी, जिनका मुख्यालय पहुंचने का सिलसिला भी प्रारम्भ हो चुका है। जिसमें प्रथम मतदान पार्टी भाटनीकोट की टीम सबसे पहले बागेश्वर डिग्री कॉलेज पहुंची।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts