पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

अपराध : सरकारी धन का गबन करने वाला फरार आरोपी पीडब्ल्यूडी कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

January 30, 2023
in उत्तराखंड
अपराध : सरकारी धन का गबन करने वाला फरार आरोपी पीडब्ल्यूडी कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

अनुज नेगी

लैंसडाउन।सरकारी धन का गबन करने वाले फरार आरोपी पीडब्ल्यूडी कनिष्ठ सहायक को  पुलिस ने किया गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 बातादें प्रान्तीय लोक निर्माण विभाग लैंसडाउन के अधिशासी अभियन्ता प्रेम सिंह बिष्ट ने 6 माह पूर्व में कोतवाली लैन्सडाउन पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि PWD कार्यालय लैन्सडाउन में तैनात कनिष्ठ सहायक प्रमेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 लक्ष्मण सिंह द्वारा ठेकेदारों की 10% धन की कुल ₹ 31,75,096/- धनराशि को वापस न कर राजकीय धन का गबन किया है। 

प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली लैन्सडाउन पर मु0अ0सं0-09/2022, धारा-420/409 भादवि पंजीकृत कर विवेचना  रियाज अहमद वरिष्ठ उपनिरीक्षक के सुपुर्द की गयी। अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा राजकीय कर्मचारी होते हुए देयक बाउचर्स की आँनलाईन फीडिंग व डिपोजिट कार्य के दौरान पंजीकृत ठेकेदारों के 10% की धनराशि अपने रिश्तेदारों व परिचितों के बैंक खातों में हस्तान्तरित कर सरकारी धन का दुरुपयोग एवं कर्तव्य के दौरान वैध पारितोषिक से भिन्न लाभ प्राप्त किया गया।

 अभियुक्त प्रमेन्द्र सिंह के विरुद्ध दौराने विवेचना साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त अभियोग में धारा- 467/468/471 भादवि एवं 13(1)(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की बढोत्तरी की गई। प्रकरण में धारा-13(1)(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की बढोत्तरी होने के कारण  विधि सम्मत व्यवस्था के अनुरूप उक्त अभियोग की अग्रिम विवेचना विभव सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के सुपुर्द की गयी। चूँकि प्रकरण सरकारी धन के गबन एवं 13(1)(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 से सम्बन्धित था जिस कारण अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस के लिये चुनौती बनी हुयी थी।

   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने* तथा किसी भी सूरत में भ्रष्टाचारियों को न बख्शनें के सख्त दिशा निर्देश निर्गत किये गये थे। निर्गत दिशा निर्देशों के क्रम एवं प्रकरण की संवेदनशीलता* के दृष्टिगत विभव सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा अथक सार्थक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी-पतारसी कर सर्विलान्स की मदद से फरार अभियुक्त प्रमेन्द्र सिंह को दिनांक 28.01.2023 को गाँधी चौक लैन्सडाउन के पास से गिरफ्तार* किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के  समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


Previous Post

अपडेट : 7th Pay Commission कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को मिलेगा फायदा

Next Post

मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण देने के विरोध में उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला ।।

Next Post
मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण देने के विरोध में उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला ।।

मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण देने के विरोध में उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला ।।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • संस्कृति, संगीत और आध्यात्म कला महोत्सव नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान का शुभारंभ  कल श्रीनगर गढ़वाल में ::राजयोगिनी पी. के. चंद्रिका दीदी
  • वूमेन स्टेट मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी के दो मुकाबले शुरू। जानिए खास बात ..
  • बड़ी खबर : मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
  • बड़ी खबर: भू माफ़ियाओं पर डीएम का डंडा ।900 बीघा ज़मीन सरकार में निहित…
  • पढ़ाई के साथ साथ क्रिएटिविटी भी छात्र छात्राओं का करती है सर्वांगीण विकास – ललित जोशी
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!