पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: चार साल के मासूम को आंगन से उठा ले गया गुलदार, क्षेत्र में दहशत

May 7, 2023
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: चार साल के मासूम को आंगन से उठा ले गया गुलदार, क्षेत्र में दहशत
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

सहसपुर के महमूद नगर में चार साल के बच्चे को गुलदार द्वारा उठाने का मामला सामने आया है। रात भर तलाश की गई। जिसके बाद सुबह शव मिला है।

बताते चलें कि, शनिवार शाम को सहसपुर के महमूद नगर में एक चार साल के बच्चे को गुलदार घर के आँगन से उठा ले गया था जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

घटना के बाद मौके पर सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर डीएफओ कालसी, एसडीओ कालसी, रेंजर तिमली,  तहसीलदार विकासनगर मौके पर पहुँचे। जहाँ पीड़ित परिवार से बातचीत की गई और बच्चे की तलाश के लिये रणनीति बनाई गई। साथ ही ग्रामीणों को अलर्ट भी किया गया।

वहीं तिमली रेंजर मुकेश कुमार व एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने गुलदार द्वारा उठाए गए चार वर्षीय बच्चे की बरामदगी के लिऐ देर रात तक वृहद स्तर पर अभियान चलाया, जो कि वन विभाग और पुलिस का संयुक्त अभियान था।

इस दौरान ग्रामीण भी इस टीम के साथ रातभर मौजूद रहे। बच्चे की तलाश के लिये डॉग स्कवायड की टीम भी मौके पर पहुँची, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया। लेकिन कुछ जगहों पर पुलिस को खून के निशान पड़े मिले हैं।

वहीं वन विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया है। गुलदार के शिकार बच्चे का नाम एहसान बताया जा रहा है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना से ग्रामीणों में खासा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लंबे समय से इस आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बनी हुई थी, लेकिन वन विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई।

वहीं 6 मई 2023 को कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी कि, ग्राम शंकरपुर महमूद नगर में बघेरा द्वारा एहसान पुत्र जोशीम निवासी मेहमूदनगर शंकरपुर सहसपुर देहरादून उम्र 4 वर्ष को घर के आंगन से उठा लिया गया है, जिस सूचना पर तत्काल थाने की फोर्स मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 07-05-2023 को एहसान उपरोक्त का शव अरविंद चौहान के आम के बाग महमूदनगर से प्रातः 7 बजे बरामद किया गया। पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।


Previous Post

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023

Next Post

बड़ी खबर: चीन सीमा के पास यहां टूटा ग्लेशियर,मची भगदड़

Next Post
बड़ी खबर: चीन सीमा के पास यहां टूटा ग्लेशियर,मची भगदड़

बड़ी खबर: चीन सीमा के पास यहां टूटा ग्लेशियर,मची भगदड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • टेंडर घोटाले से हड़कंप — कृषि विभाग को रद्द करना पड़ा करोड़ों रुपये का कृषि मेला
  • उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हो रही वूमेन मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी, चार टीमों की शानदार टक्कर शुरू
  • बड़ी खबर: उत्तराखंड में उपभोक्ता आयोग बेहाल। 4 अध्यक्ष संभाल रहे 13 जिलों का काम
  • दुखद: लापता नाबालिग का शव नैनीझील से बरामद..
  • बड़ी खबर: बदरीनाथ से लौट रही 42 तीर्थयात्रियों से भरी बस में लगी आग।  टला बड़ा हादसा..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!