पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

हरदा ने कपकोट में पूर्व सैनिकों और अधिकारी सम्मान समारोह को हथियार बनाकर फूंका चुनावी बिगुल

November 14, 2021
in पर्वतजन
हरदा ने कपकोट में पूर्व सैनिकों और अधिकारी सम्मान समारोह को हथियार बनाकर फूंका चुनावी बिगुल
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार

बागेश्वर में कपकोट विधानसभा के पूर्व सैनिकों एवं अधिकारी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुनावी बिगुल फूंका।

2022 विधानसभा चुनाव सर पर है तो वही कांग्रेस पार्टी जगह-जगह समारोह में जाकर अपनी पकड़ सत्ता मैं मजबूत बनाने पर दिन रात मेहनत करने पर लगी है।

वही बागेश्वर में कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कपकोट विधान सभा के पूर्व सैनिकों एवं अधिकारी सम्मान समारोह सम्पन्न हो गया है। सम्मान समारोह के मुख अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लोकतंत्र व प्रदेश बचाने के लिए प्रदेश की जनता को कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक सम्मान 1962,1965,1971, कारगिल युद्ध के सैनिकों के लड़ाई लड़ चुके सैनिकों लिए है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसने बांग्लादेश को अलग देश बनाया। कांग्रेस ने देश के पूर्व सैनिकों को सर्वाधिक अनुग्रह राशि देने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश मे कांग्रेस की सरकार आने पर सैनिक परिवारों की देख रेख करने के लिए प्रत्येक जिले में एक अलग मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करेगी। जो केवल और केवल पूर्व सैनिकों की समस्याओं को देखेंगे। उन्होंने कहा कि काग्रेस ने सरकार में रहते महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की । लेकिन प्रदेश भाजपा सरकार ने योजना को उलझा दिया। उन्होंने कहा कि जब वह सत्ता में थे विधवा बहु व पुत्री को भी पेंशन देने का निर्णय लिया था। लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही एक परिवार एक व्यक्ति पेंशन योजना बंद कर दी।
महिला मंगलदलो, महिला समूहों को स्वरोजगार की दिशा में मजबूती से कार्य करने का प्रयास करेंगे। सार्वभौम पोष्टिक आहार योजना लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि 3 साल में 32 हजार लोगों को रोजगार देने का काम किया। लेकिन भाजपा ने रोजगार छिनने का काम कर रहे है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही पहले वर्ष ही 25 हजार लोगों को रोजगार देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है लेकिन सरकार उस पर नियंत्रण खो चुकी है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को खुश करने का काग्रेश का लक्ष्य है। प्रत्येक युवा को न्याय के मुताबिक बेरोजगारी भत्ता देगी, उन्होंने कहा कि शामा की कीवी, मुनार के बिस्किट, झुगौरे की खीर, आज ब्रांड बन गए।

उन्होंने कहा कि 15 लाख के जुमले छोड़ो मडुवे झूँगरे की बात करिये। उन्होंने कहा कि कपकोट आर्मी कैंटीन खोलने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि युवाओं की धोखा देने का काम भाजपा ने किया। पलायन लगातार हो रहा । 5 सालों में भाजपा सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया। खोखले नारे खोखले वायदे भाजपा की नीति बन गयी है।

किसानों की हालत दयनीय हो चुकी है। पूंजीपति मालामाल हो रहे है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावों में परिवर्तन की बयार चल रही है। जनता प्रदेश से भाजपा को बेदखल करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक देश के विकास की रीढ़ है। उन्होंने एक लड़ाई देश को बचाने के लिए लड़ी है। अब एक और लड़ाई प्रदेश बचाने के लिए आगे आना है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सरकार चलाने का अनुभव नही है। लेकिन विपक्ष में कार्य करने का बेहतर अनुभव है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि भाजपा को विपक्ष में रहने के लिए कांग्रेस का साथ दे।

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए। उनके द्वारा चलाये जा रहे कार्यो की जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लोकमणी पाठक ने इस दौरान प्रभारी अजय पासवान, पूर्व मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, राजेन्द्र टंगड़िया, गोविंद बिष्ट, गोविंद ऐठानी रंजीत दास,दीपक गड़िया, भैरव नाथ, भरत फर्स्वाण,अर्जुन भट्ट,सुरेंद्र खेतवाल,वंदना ऐठानी,गोपा धपोला, गीता रावल, सुनीता टम्टा, पूजा आर्या, रेखा आर्य, देवेंद्र परिहार, जंगदीश पूरी, प्रयाग भट्ट, खजान पांडेय, सुनील भंडारी, संचालन चामू देवली,भुवन साही ने संयुक्त रूप से किया।

♦️ 300 से अधिक ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित। जिसमें शौल ओढ़ाकर, माला पहनाकर किया पूर्व सैनिकों का सम्मान। जिस पर लोगों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सैनिकों के सम्मान में गाथाएँ संजोने की पहल करने का आश्वासन जनता के सम्मुख रखा।

♦️ 500 युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
कपकोट। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी में कपकोट विधानसभा क्षेत्र के कर्मी, सूपी, वाछम, शामा, रीमा, स्याकोट, कनलगड घाटी, नानकन्यालीकोट, लाहूरघाटी, भराड़ी, लीली, पोथिंग, के 500 से अधिक महिला, पुरुषों एवं युवाओं ने पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण पर आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


Previous Post

दरियादिली: ईमानदारी ने आज फिर लौटाई एक पर्यटक के चेहरे की मुस्कान

Next Post

दूसरे दिन के खेल महाकुंभ में भी बढ़ चढ़कर लिया भाग न्याय पंचायत स्तर के विद्यार्थियों ने

Next Post
दूसरे दिन के खेल महाकुंभ में भी बढ़ चढ़कर लिया भाग न्याय पंचायत स्तर के विद्यार्थियों ने

दूसरे दिन के खेल महाकुंभ में भी बढ़ चढ़कर लिया भाग न्याय पंचायत स्तर के विद्यार्थियों ने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • संस्कृति, संगीत और आध्यात्म कला महोत्सव नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान का शुभारंभ  कल श्रीनगर गढ़वाल में ::राजयोगिनी पी. के. चंद्रिका दीदी
  • वूमेन स्टेट मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी के दो मुकाबले शुरू। जानिए खास बात ..
  • बड़ी खबर : मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
  • बड़ी खबर: भू माफ़ियाओं पर डीएम का डंडा ।900 बीघा ज़मीन सरकार में निहित…
  • पढ़ाई के साथ साथ क्रिएटिविटी भी छात्र छात्राओं का करती है सर्वांगीण विकास – ललित जोशी
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!