दूसरे दिन के खेल महाकुंभ में भी बढ़ चढ़कर लिया भाग न्याय पंचायत स्तर के विद्यार्थियों ने

इंद्रजीत असवाल लैंसडाउन
पौड़ी गढ़वाल

जहरीखाल प्रखंड में खेल महाकुंभ के दूसरे दिन भी न्याय पंचायत स्तर के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
शारीरिक और मानसिक रूप से भी व्यक्ति को प्रबल होना जरूरी होता है जिसके लिए विद्यार्थियों के जीवन में खेलकूद का होना भी जरूरी है ।
जिसके चलते जहरीखाल प्रखंड में दूसरे दिन भी खेल महाकुंभ 2021 में न्याय पंचायत स्तर के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया l जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया इस खेल महाकुंभ में जहाँ एक और बालक और बालिका वर्ग में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया वहीं इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय आने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया l

2021 के इन खेलों के जरिए बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति से प्ले ग्राउंड संस्कृत की ओर लाना है, जिससे कि बच्चे अपने इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र को छोड़कर प्लेग्राउंड की ओर बढ़ सके तथा खेल की ओर अपना ध्यान केंद्रित कर सके l

इस खेल महाकुंभ में कबड्डी, खो खो, एथलीट, वॉलीबॉल और बैडमिंटन की प्रतियोगिता का समापन किया गया l जिसमें विकासखंड की 9 न्याय पंचायतों से लगभग 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया l जिसमें प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा l साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जनपद स्तर में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts