बड़ी खबर : उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव पर हिमाचल में एफआईआर दर्ज। जानिए मामला ….

हिमाचल में राज्यसभा चुनाव में वोटों की खऱीद करके क्रास वोटिंग कराने के मामले में उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई गई है।इसमें एक विधायक को भी नामजद किया गया है। पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा के पुत्र चैतन्य शर्मा हिमाचल की गरगेट सीट से कांग्रेस के विधायक […]

हिमाचल में राज्यसभा चुनाव में वोटों की खऱीद करके क्रास वोटिंग कराने के मामले में उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई गई है।इसमें एक विधायक को भी नामजद किया गया है।

पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा के पुत्र चैतन्य शर्मा हिमाचल की गरगेट सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ वोटिंग की थी।

हिमाचल के बालूगंज थाने में यह एफआईआर दर्ज कराई गई है।  इस मामले में कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी और भुवनेश्वर गौर की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है।

भारतीय दंड संहिता की धारा 171 सी और ई के साथ ही 120 बी के साथ ही पीसी एक्ट की धारा 7 और आठ के तहत दर्ज इस एफआईआर में राकेश शर्मा के साथ ही एक निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा को भी आरोपी बनाया गया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

हाईकोर्ट न्यूज़: IPS अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी की प्रतिनियुक्ति पर सुनवाई, केंद्र-राज्य की याचिकाएं अब साथ सुनी जाएंगी

नैनीताल:रिपोर्ट - कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के आदेश को...

Related Posts