भीमताल का अक्वेरियम टापू 2 वर्ष बाद पर्यटकों के लिए खुला।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के भीमताल में बना टापू अक्वेरियम 2 वर्ष बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है । अब पर्यटक यहां कॉफी की चुस्की के साथ दुनियाभर की मछलियों को भी निहार सकेंगे ।        कोविड काल में पर्यटन गतिविधियों पर लगी रोक धीरे धीरे हटती जा रही है । ऐसे में प्रशासन […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के भीमताल में बना टापू अक्वेरियम 2 वर्ष बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है । अब पर्यटक यहां कॉफी की चुस्की के साथ दुनियाभर की मछलियों को भी निहार सकेंगे । 

      कोविड काल में पर्यटन गतिविधियों पर लगी रोक धीरे धीरे हटती जा रही है । ऐसे में प्रशासन ने नैनीताल जिले के भीमताल टापू में बने अक्वेरियम को पर्यटकों के लिए खोल दिया है । 

जिला विकास प्राधिकरण ने भीमताल झील में बने अक्वेरियम को 25 लाख रुपए की लीज पर दिया है । कोविड के चलते दो साल से अक्वेरियम का संचालन बन्द था, जिसके खुलने के बाद अब यहां आने वाले पर्यटक अक्वेरियम का आनंद उठा सकेंगे । 

इसके अलावा ठेकेदार ने टापू के लॉन में बैठकर कॉफी सर्व करने की व्यवस्था भी की है । ठेकेदारों को उम्मीद है कि इस नए कॉन्सेप्ट के साथ पर्यटकों की टापू में आवाजाही बढ़ेगी । उन्होंने अक्वेरियम में 40 से अधिक प्रजातियों की देशी विदेशी मछलियां रखी हैं। 

अक्वेरियम में स्टार फिश, ऑस्कर, एलीगेटर, गोल्ड फिश, सकर फिश जैसी समुद्र में पाई जाने वाली कई प्रजातियों की मछलियां रखी हैं । पर्यटक इस अक्वेरियम में नाव के सहारे जा सकते हैं और इस टापू से चारों तरफ भीमताल झील को देखा जा सकता हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts