पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

बड़ी खबर : एफ.आर.आई में एमटीएस के पदों पर भर्तियां निरस्त

May 25, 2022
in पर्वतजन
बड़ी खबर : एफ.आर.आई में एमटीएस के पदों पर भर्तियां निरस्त
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून में एमटीएस के पदों पर हुई भर्तियां निरस्त हो गई हैं।

गौरतलब है कि भर्ती घोटाले की भनक लगते ही उत्तराखंड क्रांति दल ने यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में जमकर विरोध प्रदर्शन किया था तथा भर्ती को निरस्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की भी मांग की थी।

इसका संज्ञान लेते हुए फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ने यह भर्तियां कैंसिल कर दी हैं।

फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अभ्यर्थियों को हुई असुविधा के लिए भी खेद व्यक्त किया है।

यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि वह किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे तथा उत्तराखंड क्रांति दल न्याय की लड़ाई में उत्तराखंड की जनता के साथ है। किसी भी तरह से योग्य लोगों के हक हकूक पर डाका नहीं पड़ने दिया जाएगा।

यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने आरोप लगाया कि टेक्निकल असिस्टेंट की भर्तियों में भी एफआरआई के अंदर अनियमितताएं हुई है। उन्होंने टेक्निकल असिस्टेंट की भर्तियों का भी संज्ञान लेने की मांग की है।

फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के रजिस्ट्रार एसके थॉमस ने बताया कि पुरानी भर्तियां निरस्त करते हुए केवल उन्हीं लोगों को दोबारा परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा जिन्होंने 3 अक्टूबर 2021 को परीक्षा दी थी।

बहुत जल्दी ही दोबारा से परीक्षा की तारीख निर्धारित कर दी जाएंगी।

कुलसचिव एसके थॉमस ने बताया कि दोबारा से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अपना आवेदन इंस्टीट्यूट की वेबसाइट के लिंक पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं।

उनसे परीक्षा के लिए कोई फीस भी नहीं ली जाएगी। इससे आगे की जानकारी जल्दी ही वेबसाइट पर दे दी जाएगी।

यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि यदि टेक्निकल असिस्टेंट की भर्तियों में भी हुई गड़बड़ियों को ठीक नहीं किया जाता तो फिर उत्तराखंड क्रांति दल फिर से आंदोलन शुरू करेगा।


Previous Post

धोखाधड़ी : आईटीबीपी की भर्ती में पकड़ा गया मुन्ना भाई। हुआ गिरफ्तार

Next Post

हाई कोर्ट न्यूज़ : शत्रु संपत्ति में अतिक्रमण मामले में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी

Next Post
हाईकोर्ट न्यूज़ : विधायक की हत्या में चौथा आरोपी भी हुआ बाइज्जत बरी

हाई कोर्ट न्यूज़ : शत्रु संपत्ति में अतिक्रमण मामले में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: महेंद्र भट्ट फिर होंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष..
  • बड़ी खबर: ISBT में जलभराव खत्म, DM का प्लान हिट!
  • बड़ी खबर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में कई बड़े बदलाव। वोटर लिस्ट से लेकर खर्च सीमा तक सब कुछ बदला
  • शर्मनाक: दून के इस गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़।6 गिरफ्तार..
  • दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार। पांच लोग घायल..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!