मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने खाद्यान्न गोदाम में किया प्रर्दशन।जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।

थराली ।  मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने यहां पर खाद्यान्न गोदाम में प्रर्दशन करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को एक ज्ञापन भेजा हैं। पिछले कई सप्ताह से मासिक रूप से मानदेय  दिए जाने की घोषणा किए जाने की मांग को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने […]

थराली । 

मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने यहां पर खाद्यान्न गोदाम में प्रर्दशन करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को एक ज्ञापन भेजा हैं।

पिछले कई सप्ताह से मासिक रूप से मानदेय  दिए जाने की घोषणा किए जाने की मांग को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने कार्यबहिष्कार किया हुआ हैं। इसके तहत ना हो डीलर गोदामों से रासन का उठान कर रहे हैं और ना ही उसका वितरण कर रहे हैं।

गुरुवार को एक बार फिर से थराली क्षेत्र के डीलरों ने यहां पर सरकारी गोदामों एवं कार्यालय पर जुलूस निकालते हुए प्रर्दशन किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक उनकी एक सूत्रीय मांग पूरी नही हो जाती हैं आंदोलन जारी रहेगा।

इसके साथ ही उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को भेजे एक ज्ञापन में मांग के पूरा होने तक कार्यबहिष्कार जारी रखने एवं सामूहिक त्यागपत्र देने की चेतावनी दी हैं। ज्ञापन में संघ के अध्यक्ष धनराज सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह,भगवत सिंह, दिवाकर मिश्रा, कुंवर सिंह, खिलाप सिंह,राम प्रसाद,दीवान राम, भगवती प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद,जीत सिंह, दिनेश जोशी आदि के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts