उत्तराखंड क्रांति दल ने सतपुली तहसील में किया सांकेतिक धरना, फूंका सरकार पुतला

इंद्रजीत असवाल सतपुली पौड़ी गढ़वाल लगातार जनता की उपेक्षा करती सरकार के खिलाफ आज चौबट्टाखाल विधानसभा के सतपुली तहसील में उत्तराखंड क्रांति दल ने किया सांकेतिक धरना दिया। जिला अध्यक्ष चन्द्रमोहन गुसाई ने कहा कि सरकार अंधी हो चुकी है। हम पहाड़ियों के साथ छल कर रही है ।मूल निवास के बजाय स्थाई निवास प्रमाण […]

इंद्रजीत असवाल

सतपुली पौड़ी गढ़वाल

लगातार जनता की उपेक्षा करती सरकार के खिलाफ आज चौबट्टाखाल विधानसभा के सतपुली तहसील में उत्तराखंड क्रांति दल ने किया सांकेतिक धरना दिया।

जिला अध्यक्ष चन्द्रमोहन गुसाई ने कहा कि सरकार अंधी हो चुकी है। हम पहाड़ियों के साथ छल कर रही है ।मूल निवास के बजाय स्थाई निवास प्रमाण पत्र बना रहे हैं, जो उत्तराखंड के निवासियों के साथ बड़ा छल किया जा रहा है। 

 

विधानसभा के उम्मीदवार वीरेंद्र रावत ने कहा कि यदि सरकार भू कानून , राजधानी गैरसैण , 1950 मूल निवास सहित पहाड़ में भू माफियाओं की बडी सक्रियता के खिलाफ आज तहसील सातपुली में धरना दिया व थकुली बजाकर सरकार को नींद से जगाने की कोशिस की।

वीरेंद्र रावत ने कहा कि यदि सरकार जल्द इन मुद्दों को हल नहीं किया तो उत्तराखंड क्रांति दल जनता के साथ बड़े आंदोलन करेगी, साथ ही उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज आध्यात्मिक गुरु है।

 उन्हें राजनीति में आने की जरूरत नहीं थी उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा ।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts