नन्दा देवी महोत्सव में आरती ने भक्तों के बीच बांधा समा ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-    उत्तराखंड के नैनीताल में चल रहे माँ नन्दा देवी महोत्सव में कज शाम पंच आरती ने भक्तों के बीच समा बांध दिया । दर्शनों के लिए मंदिर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए भक्तों को मुख्य गेट के बाहर रोक गया । नैनीझील से लगे मंदिर में आरती की खूबसूरती और […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

 

उत्तराखंड के नैनीताल में चल रहे माँ नन्दा देवी महोत्सव में कज शाम पंच आरती ने भक्तों के बीच समा बांध दिया । दर्शनों के लिए मंदिर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए भक्तों को मुख्य गेट के बाहर रोक गया । नैनीझील से लगे मंदिर में आरती की खूबसूरती और महत्व देखते ही बनती है ।

नन्दा देवी महोत्सव के दैरान आज शाम को पंच आरती का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इस दौराम भक्तों का जमावड़ा उमड़ गया । पुलिस बल लगाकर प्रशासन ने भक्तों की भारी भीड़ को नियमित किया । मंदिर गेट के बाहर भक्तों को रोक दिया गया । मंदिर में पूजा से संबंधित भक्तों को ही जाने की अनुमति दी गई । पूजा का कार्यक्रम पूरा होने के बाद सभी को मंदिर से बाहर कर भक्तों को सीमित संख्या में मंदिर में दर्शनों के लिए प्रवेश की अनुमति दी गई । मुख्य पुजारी ने पंच आरती को पूरे मंदिर परिसर में घुमाया । इस दौरान भक्तों ने पंच आरती के नजदीक से दर्शन किये ।

पंच आरती के दौरान आयुक्त सुशील कुमार के साथ अन्य भक्तगण मौजूद रहे । मंदिर में इस वर्ष कोविड नियमों के चलते प्रशाद वितरण पर रोक लगी रही ।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts