पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

बड़ी खबर : उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मी की पिटाई। शिकायत करने पर भी नहीं हुई कोई कार्यवाही। वेतन भी रोका

May 28, 2022
in पर्वतजन
बड़ी खबर : उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मी की पिटाई। शिकायत करने पर भी नहीं हुई कोई कार्यवाही। वेतन भी रोका
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड क्रांति दल ने पुलिस कर्मचारी की बर्बर पिटाई किए जाने के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।

यूकेडी केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि पुलिसकर्मी की उन्हीं के उच्चाधिकारियों द्वारा बर्बर पिटाई किए जाने की शिकायत केंद्रीय गृहमंत्री और पुलिस शिकायत प्राधिकरण और मानवाधिकार आयोग से की जा रही है और जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती, तब तक उत्तराखंड क्रांति दल चुप नहीं बैठेगा।

यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने पीड़ित दीपक उप्रेती द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर और उच्चाधिकारियों को भेजी गई शिकायत तथा मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि उधम सिंह नगर के पुलिस विभाग में दीपक उप्रेती एक फोर्थ क्लास कुक के पद पर कार्यरत है।

दीपक उप्रेती ने अपनी पत्नी के बीमार होने का हवाला देते हुए छुट्टी मांगी तो उन्हे डीजीपी की पत्नी के बंगले पर भोजन बनाने के लिए कहा गया।

पत्नी को डाक्टर को दिखाने के लिए जाने की बात कहने पर प्रतिसार निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट और स्टोर मुंशी अकरम, तथा दीवान आदि ने अवकाश देने के बजाय उक्त पुलिस अधिकारियों ने दीपक उप्रेती की बंगले पर ही ले जाकर बुरी तरह पिटाई कर दी।

उप्रेती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी 18 मई को इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उल्टा दीपक उप्रेती का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया गया।

यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह चुप नहीं बैठेंगे।

उत्तराखंड क्रांति दल महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री से लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी इस प्रकरण से अवगत कराया गया है तथा कड़ी कार्यवाही के लिए कहा गया है।

यूकेडी नेता गौरव तिवारी ने कहा कि यदि इस मामले में दीपक उप्रेती को न्याय नहीं मिला तो फिर उत्तराखंड क्रांति दल इस मुद्दे पर जन आंदोलन शुरू करेगा और पूरे प्रदेश में इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

 


Previous Post

विधायकी को चुनौती देने पर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने विरोधियों पर बोला हमला

Next Post

बड़ी खबर : एसडीएम ने भाजपा विधायक के खिलाफ दी तहरीर। बताया जान का खतरा

Next Post
बड़ी खबर : एसडीएम ने भाजपा विधायक के खिलाफ दी तहरीर। बताया जान का खतरा

बड़ी खबर : एसडीएम ने भाजपा विधायक के खिलाफ दी तहरीर। बताया जान का खतरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: महेंद्र भट्ट फिर होंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष..
  • बड़ी खबर: ISBT में जलभराव खत्म, DM का प्लान हिट!
  • बड़ी खबर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में कई बड़े बदलाव। वोटर लिस्ट से लेकर खर्च सीमा तक सब कुछ बदला
  • शर्मनाक: दून के इस गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़।6 गिरफ्तार..
  • दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार। पांच लोग घायल..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!