पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

उत्तराखंड पैंशनर्स संगठन रामगंगा, भिकियासैंण का धरना आज 80 वें दिन भी जारी

November 12, 2021
in पर्वतजन
उत्तराखंड पैंशनर्स संगठन रामगंगा, भिकियासैंण का धरना आज 80 वें दिन भी जारी
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

12 नवंबर, भिकियासैंण तहसील मुख्यालय पर  उत्तराखंड पैंशनर्स संगठन रामगंगा, भिकियासैंण का धरना आज 80 वें दिन भी जारी रहा।   सरकार अभी तक इस मामले में बेखबर बनीं हुईं है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज चौखुटिया विकासखंड के पैंशनर्स ने धरना दिया। धरना स्थल पर आन्दोलनकारियों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए और प्रेणादायक जन गीतों के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए 91वर्षीय शिक्षक देब सिंह घुगत्याल ने कहा कि, मैंने ब्रिटिश सरकार के कामकाज को भी देखा है और आजादी के बाद कई सरकारें देखी है परन्तु ऐसी निर्लज सरकार कभी नहीं देखी हमारे धरने को आज अस्सी दिन हो गए हैं परन्तु यहां तो सरकार जैसी कोई चीज है ही नही।

इस सरकार को आगामी विधानसभा चुनावों में शिक्षकों का अपमान बहुत भारी पड़ेगा। संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने सबसे पहले गढ़वाल सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा व टिहरी के लक्ष्मी प्रसाद रतूड़ी जी का  आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, उनके संगठन ने भी कड़ा राजनैतिक निर्णय लिया है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि सरकार नवंबर तक पैंशन से कटौती बन्द नहीं करती है तो उनका संगठन आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ़ मतदान करने के लिए जनता के बीच जायेगा। उन्होंने कहा कि भिकियासैंण से शुरू हुआ यह आन्दोलन आज पूरे प्रदेश में पैंशनर्स व कर्मचारियों के साथ साथ सभी आन्दोलनरत संगठनों के लिए भी प्ररेणा श्रोत बन चुका है। उन्होंने सभी संघर्षरत संगठनों से अपील की है कि वे सब मिलकर ऐसे निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभाएं ।

बैठक को दयाराम नैलवाल, माधो सिंह बंगारी, नन्दन सिंह बंगारी, राम सिंह नेगी, खीमानंद जोशी, बहादुर सिंह रावत, नन्दराम आर्य, रमेशचंद्र सिंह बिष्ट, देब सिंह घुगत्याल, कुबेर सिंह कड़ाकोटी, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, दीवान सिंह नेगी, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ विश्वम्बर दत्त सती , गंगा दत्त जोशी, राजे सिंह मनराल, देबी दत्त लखचौरा, देब सिंह बंगारी, मोहन सिंह नेगी, उर्वादत्त सत्यबली, गंगा दत्त शर्मा,  राम सिंह बिष्ट, किसन सिंह मेहता, कुन्दन सिंह बिष्ट, दान सिंह बिष्ट,  प्रेम सिंह बिष्ट, आदि लोगों ने सम्बोधित किया।


Previous Post

उत्तराखंड पैंशनर्स संगठन रामगंगा, भिकियासैंण का धरना आज 79 वें दिन भी जारी

Next Post

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में आठवें महीने में हुआ शिशु।दुर्लभ सर्जरी में उत्कृष्ट एनआईसीयू केयर से शिशु की बची जान

Next Post
श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में आठवें महीने में हुआ शिशु।दुर्लभ सर्जरी में उत्कृष्ट एनआईसीयू केयर से शिशु की बची जान

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में आठवें महीने में हुआ शिशु।दुर्लभ सर्जरी में उत्कृष्ट एनआईसीयू केयर से शिशु की बची जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • दु:खद हादसा- गौरीकुंड के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, 23 माह के बच्चे समेत 7 की मौत
  • संस्कृति, संगीत और आध्यात्म कला महोत्सव नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान का शुभारंभ  कल श्रीनगर गढ़वाल में ::राजयोगिनी पी. के. चंद्रिका दीदी
  • वूमेन स्टेट मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी के दो मुकाबले शुरू। जानिए खास बात ..
  • बड़ी खबर : मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
  • बड़ी खबर: भू माफ़ियाओं पर डीएम का डंडा ।900 बीघा ज़मीन सरकार में निहित…
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!