यूकेडी की नयी कार्यकारणी घोषित। अध्यक्ष ऐरी,युवा प्रकोष्ठ राजेन्द्र बिष्ट,प्रमिला रावत महिला प्रकोष्ठ।

उत्तराखंड क्रांति दल ने अपनी नयी कार्यकारणी का गठन आज कर दिया हैं  । जिसमे काशी सिंह ऐरी को अध्यक्ष और राजेन्द्र बिष्ट को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा प्रमिला रावत को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया हैं  ।

जानिए सम्पूर्ण कार्यकारिणी :

उत्तराखंड क्रांति दल ने संरक्षक मंडल में दिवाकर भट्ट के साथ 5 लोगों को नियुक्त किया है ।

साथ ही सर्वोच्च सलाहकार समिति में एस.एस पांगती को अध्यक्ष बनाया है और उनके साथ 17 सदस्य सर्वोच्च सलाहकार समिति में जोड़े गए हैं।

प्रताप शाही और ब्रह्मानंद डालाकोटी के साथ 11 सदस्यों को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बहादुर सिंह रावत और जयप्रकाश उपाध्याय के साथ 11 सदस्यों को केंद्रीय महामंत्री बनाया गया है।

साथ ही समीर मुण्डेपी और पान सिंह रावत के साथ 16 सदस्यों के केंद्रीय सचिव नियुक्त किया है।

अनिल डोभाल और संजय बहुगुणा के साथ 12 सदस्यों को केंद्रीय संगठन मंत्री बनाया गया है।

विपिन रावत  और अशोक नेगी के साथ 15 सदस्यों को केंद्रीय प्रचार सचिव बनाया गया है।

राकेश बिष्ट और श्रीमती चंद्रकांता के साथ 13 सदस्यों को केंद्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया है।

शांति प्रसाद भट्ट को मुख्य प्रवक्ता बनाने के साथ ही 6 अन्य सदस्यों को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति में ओमी उनियाल को अध्यक्ष,युद्धवीर सिंह चौहान को उपाध्यक्ष और  राजेंद्र सिंह बिष्ट को अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ तथा प्रमिला रावत को अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बनाया है ।

डॉक्टर मेजर माधव मैठानी को अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, विजयंत सिंह निजवाला को अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ, अमित वर्मा विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष, डॉ हरीश जोशी को अध्यक्ष, बौद्धिक प्रकोष्ठ, प्रहलाद सिंह रावत को कर्मचारी शिक्षक संगठन प्रकोष्ठ ,पुष्कर सिंह गोसाई को खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष ,चंद्रशेखर कापड़ी को संसदीय बोर्ड अध्यक्ष, डी.डी जोशी को अनुशासन समिति अध्यक्ष, नितिन सैनी को किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष,राजेश भट्ट  को उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन अध्यक्ष बनाया है ।

साथ ही पुष्पेश त्रिपाठी आईटी प्रकोष्ठ के समस्त कार्यप्रणाली पर नियंत्रण करेंगे। आईटी प्रकोष्ठ में 4 सदस्यों को गठित किया गया है ।

साथ ही मदन मोहन नौटियाल और यशपाल सिंह रावत के साथ 20 लोगों की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts