बड़ी खबर : पुलिस ने वन्यजीव आरोपियों को पकड़ा। शाम होते होते थाने से ही दे दी जमानत। कार्यवाही पर खड़े हुए सवाल

उत्तराखंड के त्यूनी क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने कुछ शिकारियों को पकड़ा। शिकारियों के पास से पुलिस ने हिरण प्रजाति के दो मृत घुरड़ के साथ ही आरोपियों के पास से एक रायफल व कारतूस बरामद किया था। इसके बाद शाम होते होते पुलिस ने इन आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दी, जिसके […]

उत्तराखंड के त्यूनी क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने कुछ शिकारियों को पकड़ा। शिकारियों के पास से पुलिस ने हिरण प्रजाति के दो मृत घुरड़ के साथ ही आरोपियों के पास से एक रायफल व कारतूस बरामद किया था।

इसके बाद शाम होते होते पुलिस ने इन आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दी, जिसके कारण बवाल मचा हुआ है। पुलिस की इस कार्यवाही पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

प्रदेश के वाइल्ड लाईफ चीफ पराग धकोट का कहना है कि वन्य जीव शिकार मामले में आरोपियों के पकड़े जाने व जंगली जानवरों की बरामदगी की स्थिति में वन विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर बुलाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाती है। इसके अलावा यह जानना भी जरूरी है कि शिकार किए गए जानवर किस श्रेणी के हैं।

 उन्होंने कहा कि गैर जमानती अपराध होने के कारण थाने से आरोपियों को जमानत दिया जाना उनकी समझ से परे की बात है।

वहीं पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। 

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts