Realme P4 Series भारत में इस दिन होंगी लॉन्च । जानिए फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और सब कुछ..

नई दिल्ली: स्मार्टफोन ब्रांड Realme अपनी नई Realme P4 Series को भारत में 20 अगस्त 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज़ में Realme P4 5G और Realme P4 Pro 5G मॉडल शामिल होंगे।

लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन्स Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। कंपनी का दावा है कि ये डिज़ाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में अपने सेगमेंट में एक अलग पहचान बनाएंगे।

Realme P4 Pro 5G – प्रीमियम कैमरा और हाई-एंड परफॉर्मेंस

Realme P4 Pro 5G में 50MP Sony IMX896 OIS प्राइमरी कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग @ 60fps और 4K HDR @ 30fps सपोर्ट करेगा। इसके साथ AI Motion Stabilisation, Ultra Steady Video और AI Travel Snap जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलेंगे।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और HyperVision AI GPU दिया गया है। पावर के लिए इसमें 7,000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग और एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम भी होगा, जो लंबे समय तक हैवी यूज के दौरान फोन को ठंडा रखेगा।

Realme P4 5G – मिड-रेंज में दमदार फीचर्स

बेस वेरिएंट Realme P4 5G में 50MP + 8MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 16MP सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट और Pixelworks प्रोसेसर के साथ आएगा।

दोनों मॉडलों में HyperGlow AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। गेमर्स के लिए कंपनी का दावा है कि Realme P4 Pro पर BGMI Gameplay 90fps पर 8 घंटे तक और Realme P4 पर 11 घंटे तक खेला जा सकता है।

कीमत और उपलब्धता

Realme P4 Series Price in India का खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह मिड-रेंज सेगमेंट में उतारी जाएगी। 20 अगस्त के लॉन्च इवेंट में कीमत और ऑफर्स की जानकारी दी जाएगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts