गुंडागर्दी : कप्तान की चेतावनी के बाद भी नहीं रुक रही गोलियों की तड़तड़ाहट। दंगाइयों के हौसले बुलंद

ऊधमसिंहनगर में गोलियां की तड़तड़ाहट कप्तान की चेतावनी के बाद भी थमती नजर नजर नहीं आ रही। इसे पुलिस का इकबाल खत्म माना या फिर अपराधी पुलिस से ज्यादा ताकतवर है यह कहा जाये। 

एसएसपी ने अभी सप्ताह ही ऐलान किया था कि गोली चलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। गोलियां चलाने वालों के घरों पर बुल्डोजर चलेगा।

माना जा रहा था कि कप्तान की चेतावनी के बाद अपराधी सरेंडर कर जायेंगे। लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। सोमवार को गदरपुर रोड दानपुर क्षेत्र मे जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष व्यक्त पर पिस्टल तान दी। बाद में हवा में कई राउंड फायरिंग कर दी। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। फायरिंग से क्षेत्र मे दहशत फैल गई। बाद में वह फरार हो गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौक़े से एक जिन्दा कारतूस व चली हुई गोली का खाली खोका बरामद किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज़ खंगालते हुए हमलावार की तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक कीरतपुर की साई विहार निवासी जोगेन्दर ने गांव मे ही दूसरी जगह पर एक प्लाट 5 लाख रूपये मे एक प्रॉपर्टी डीलर दानपुर निवासी व्यक्ति की मदद से ख़रीदा था। 

प्लाट गांव की निवासी निवासी नीतू नाम की महिला के नाम पर था। जोगेन्दर ने 3.70 लाख रूपये की कीमत अदा कर दी थी और शेष 1.30 लाख रूपये का एक चेक महिला व उसके पति को दिया था। 

उसके बावजूद प्लाट पर महिला व उसके पति का ही कब्ज़ा था। कई बार कहने के बाद भी महिला व उसका पति प्लाट खाली नहीं कर रहे थे। जिस पर पीड़ित ने बिचौलिए सू प्लाट खाली कराने को कहा था। इसी लेकर सोमवार की शाम को बिचौलिए ने दानपुर स्थित अपनी मोबाइल शॉप पर महिला व उसके पति और जोगेन्दर को बुलाया था। 

दोनों पक्षो मे जमीन खाली करने को लेकर बातचीत चल रही थी। तभी उनकी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गयी। 

आरोप है कि तभी महिला के पति गुरवाज ने दो पिस्टल निकल ली और एक पिस्टल निकल कर जोगेन्दर की कनपट्टी पर रख दी और धमकी दी। बीच बचाव को जोगेन्दर की पत्नी सपना आई तो उसने हवा में कई राउंड फायरिंग कर दी। इससे जोगेन्दर व बच्चे बाल बाल बच गए। मौके पर भीड़ की संख्या बढ़ती देख आरोपी फरार हो गया। 

सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मौके पर कारतूस के खाली खोखे बरामद हुए हैं। पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इधर सूचना पर सीओ सिटी अभय सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। 

उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति ने फायरिंग की है,वह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग करने की घटना की पुष्टि हो गई। आरोपी की तलाश की जा रही। 

फिलहाल आरोपी पर मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। बक्शा नहीं जाएगा आरोपी रुद्रपुर। सीओ सिटी ने बताया कि फायरिंग करने वाले गुरवाज पर जिले के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। बताया कि एसओजी टीम को भी गिरफ्तारी में लगाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के साथ साथ उसकी पत्नी उससे भी तेज है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts