गज़ब : सरकारी राशन की दुकानों में भी पहुंचा प्लास्टिक का चावल, उपजिलाधिकारी ने मिलावटखोरों के खिलाफ बिठाई जाँच

अनुज नेगी कोटद्वार। कोटद्वार में सरकार की ओर से गरीबों को मिलने वाले खाद्यान में मिलावट का मामला सामने आया है। सरकारी सस्ते गल्ले से मिलने वाले चावल में प्लास्टिक के नकली चावल मिल रहे है। मामला रिफ्यूजी कलोनी निवासी शशिरानी नकली चावल मिले होने की शिकायत लेकर आज उपजिलाधिकारी के पास पंहुची और नकली […]

अनुज नेगी

कोटद्वार। कोटद्वार में सरकार की ओर से गरीबों को मिलने वाले खाद्यान में मिलावट का मामला सामने आया है। सरकारी सस्ते गल्ले से मिलने वाले चावल में प्लास्टिक के नकली चावल मिल रहे है।

मामला रिफ्यूजी कलोनी निवासी शशिरानी नकली चावल मिले होने की शिकायत लेकर आज उपजिलाधिकारी के पास पंहुची और नकली चावल के कुछ सैंपल दिखाए। जिसमे उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी को भी चावल देखने में अजीब से लगे जिसमे उपजिलाधिकारी ने कहा कि नकली चावल का मामला संज्ञान में आया है। इसमें जांच कराई जाएगी और जांच के उपरांत ही कार्यवाही की जाएगी।

पीड़ित महिला ने बताया कि यह प्लास्टिक के चावल छः महीनों से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से मिल रहे है। जिसे खाकर हमारी तबियत खराब हो रही है। पेट दर्द, गैस और आंतों से संबंधित सहित कई अन्य बीमारियां देखने को मिल रही है। चावल को धोते समय इनमें चिकनाहट देखी जा रही है। पानी में डालते ही यह बाहर निकल जा रहे है। सरकार की ओर से मिलने वाले राशन से जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts