पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

खुलासा : उत्तराखंड पुलिस ने 2022 में की वाहन चालानों से 37.89 करोड़ की कमाई

February 23, 2023
in उत्तराखंड
खुलासा : उत्तराखंड पुलिस ने 2022 में की वाहन चालानों से 37.89 करोड़ की कमाई
ShareShareShare

वर्ष 2022 में उत्तराखंड पुलिस ने 6 लाख 92 हजार वाहन चालान करके 37 करोेड़ 89 लाख रूपये का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूल किया। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूूचना से हुुआ।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी से 2022 में पुलिस द्वारा किये गये वाहन चालानों तथा वसूले गयेे जुर्माने (संयोजन शुल्क) की सूूचना मांगी थी। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने अपने पत्रांक 648 के साथ पुलिस महानिरीक्षक/ निदेशक यातायात उत्तराखंड मुख्तार मोहसिन द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरणों की प्रतियां उपलब्ध करायी है। 

 उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने 2022 में कुल 6 लाख 92 हजार वाहन चालान किये हैै, जिसमें 1 लाख 5 हजार चालान सी.पी.यू. की 4 जिलों की यूनिटों द्वारा तथा 5 लाख 87 हजार चालान अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये हैै। इन चालानों पर पुलिस द्वारा कुल 37 करोड़ 89 लाख का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूला गया है। इसमें सी.पी.यू. द्वारा 3 करोड़ 65 लाख तथा अन्य पुलिस अधिकारियोें द्वारा 34 करोड़ 24 लाख का संयोजन शुल्क ( जुर्माना) वसूला गया हैै।

सी.पी.यू. द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 36 हजार चालान देहरादूून जिले की यूनिटों द्वारा किये गये है तथा 1 करोड़ 8 लाख 99 हजार का जुर्माना वसूला गया है, जबकि दूूसरे स्थान पर उधमसिंह नगर जिले की यूनिटों ने 29 हजार 400 चालान किये व 93 लाख 45 हजार का जुर्माना वसूला गया हैै। हरिद्वार जिले की यूनिटों द्वारा 27 हजार 100 चालान किये व 1 करोड़ 8 लाख 75 हजार का जुर्माना वसूला गया। नैनीताल जिले की यूूनिट द्वारा 12 हजार 600 चालान किये गये तथा 54 लाख 25 हजार रूपये का जुर्माना वसूूला गया हैै। 

सी.पी.यू. के अतिरिक्त अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 1 लाख 34 हजार 500 चालान देहरादून जिले में किये तथा 10 करोड़ 26 लाख जुर्माना वसूला गया, उधमसिंह नगर जिले में 1 लाख 1 हजार 800  चालान तथा 7 करोड,़ उत्तरकाशी जिले में 6 हजार 900 चालान 27 लाख जुर्माना, टिहरी जिलेे में 70 हजार चालान, 3 करोड़ 48 लाख का जुर्माना, चमोली जिले में 16 हजार 500 चालान तथा 1 करोड़ 7 लाख जुर्माना, रूद्रप्रयाग जिले में 9 हजार 700 चालान तथा 47 लाख जुर्माना, पौैड़ी जिलेे में 33 हजार 100 चालान 1 करोड़ 26 लाख जुर्माना, हरिद्वार जिले में 80200 चालान, 3 करोड़ 03 लाख जुर्माना, नैैनीताल जिले में 60 हजार 400 चालान, 3 करोड़ 41 लाख जुर्माना, अल्मोड़ा जिले में 18 हजार 900 चालान, 1 करोड़ 24 लाख जुर्माना, बागेश्वर जिले में 14 हजार 200 चालान, 67 लाख जुर्माना, पिथौरागढ़ जिले में 25 हजार 300 चालान तथा 97 लाख जुर्माना, तथा चम्पावत जिले में 15 हजार 900 चालान किये गये तथा 81 लाख रूपये का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया हैै।


Previous Post

गुड न्यूज़ : रानी पोखरी जीआईसी ने किया देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के छात्रों को सम्मानित

Next Post

बड़ी खबर : मानकों की धज्जियां उड़ाता पूर्व राज्य मंत्री का स्टोन क्रेसर

Next Post
बड़ी खबर : मानकों की धज्जियां उड़ाता पूर्व राज्य मंत्री का स्टोन क्रेसर

बड़ी खबर : मानकों की धज्जियां उड़ाता पूर्व राज्य मंत्री का स्टोन क्रेसर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • घर में सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, गांव में दहशत का माहौल।
  • बड़ी खबर : गेम से मुनाफे का लालच देकर की ठगी, 15 राज्यों में कर चुके है धोखाधड़ी।
  •  130 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने पूरी की कैंसर सर्वाइवरशिप ट्रेनिंग। कैंसर देखभाल को मिलेगा नया बल
  • बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैडर की इस आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा। जानिए कारण.
  • बड़ी खबर: यहां खनन माफियाओं का बोलबाला। NGT नियमों की उड़ रही धज्जियाँ..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!