शर्मनाक: ग्राम प्रधान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गांव की युवती से किया गैंगरेप,एक नेपाली युवक भी शामिल

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी

रुद्रप्रयाग। जनपद में एक घिनौना मामला प्रकाश में आया है, जहां ग्राम प्रधान ही बलात्कार का आरोपी है। मामला रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड से है जहां 23 अगस्त को एक मानसिक रूप से कमजोर युवती अपने गौशाला में गई थी। वहीं  नजदीक शराब पी रहे ग्राम प्रधान भगवान सिंह पंवार सहित दो अन्य व्यक्ति जिसमें एक नेपाली मूल का भी शामिल था, तीनों ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने घर आने पर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने इसकी जानकारी राजस्व उप निरीक्षक को दी। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद जिला अधिकारी के आदेश पर मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा गया। मामले में मुख्य अभियुक्त ग्राम प्रधान को देखते हुए रेगुलर पुलिस ने कार्रवाई कार्यवाही नहीं करी। लेकिन मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेगुलर पुलिस ने संज्ञान लिया पर मामले में अभियुक्त ग्राम प्रधान भगवान सिंह पंवार की गिरफ्तारी करी। हालांकि एक स्थानीय व्यक्ति सहित एक नेपाली मूल का आरोपी अभी भी फरार है।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts