शर्मनाक: ग्राम प्रधान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गांव की युवती से किया गैंगरेप,एक नेपाली युवक भी शामिल

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी रुद्रप्रयाग। जनपद में एक घिनौना मामला प्रकाश में आया है, जहां ग्राम प्रधान ही बलात्कार का आरोपी है। मामला रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड से है जहां 23 अगस्त को एक मानसिक रूप से कमजोर युवती अपने गौशाला में गई थी। वहीं  नजदीक शराब पी रहे ग्राम प्रधान भगवान सिंह पंवार सहित […]

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी

रुद्रप्रयाग। जनपद में एक घिनौना मामला प्रकाश में आया है, जहां ग्राम प्रधान ही बलात्कार का आरोपी है। मामला रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड से है जहां 23 अगस्त को एक मानसिक रूप से कमजोर युवती अपने गौशाला में गई थी। वहीं  नजदीक शराब पी रहे ग्राम प्रधान भगवान सिंह पंवार सहित दो अन्य व्यक्ति जिसमें एक नेपाली मूल का भी शामिल था, तीनों ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने घर आने पर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने इसकी जानकारी राजस्व उप निरीक्षक को दी। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद जिला अधिकारी के आदेश पर मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा गया। मामले में मुख्य अभियुक्त ग्राम प्रधान को देखते हुए रेगुलर पुलिस ने कार्रवाई कार्यवाही नहीं करी। लेकिन मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेगुलर पुलिस ने संज्ञान लिया पर मामले में अभियुक्त ग्राम प्रधान भगवान सिंह पंवार की गिरफ्तारी करी। हालांकि एक स्थानीय व्यक्ति सहित एक नेपाली मूल का आरोपी अभी भी फरार है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts