बड़ी खबर: जिलों में पारस्परिक स्थानांतरण के अंतर्गत 58 सहायक अध्यापकों का तबादला

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में पारस्परिक स्थानांतरण के अंतर्गत 58 सहायक अध्यापकों का तबादला कर दिया गया है।  शिक्षा विभाग के मंडलीय कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें 50 एलटी शिक्षक सामान्य शाखा जबकि 8 सहायक अध्यापक महिला शाखा के शामिल हैं । शासन के […]

ब्यूरो रिपोर्ट

विशाल सक्सेना 

कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में पारस्परिक स्थानांतरण के अंतर्गत 58 सहायक अध्यापकों का तबादला कर दिया गया है। 

शिक्षा विभाग के मंडलीय कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें 50 एलटी शिक्षक सामान्य शाखा जबकि 8 सहायक अध्यापक महिला शाखा के शामिल हैं ।

शासन के निर्देशों के क्रम में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं की ओर से मंडल के सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पारस्परिक स्थानांतरण को लेकर ब्योरा मांगा गया था। जिसमें मंडलभर से करीब दो सौ शिक्षकों की ओर से आवेदन किया गया। 

अब अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं लीलाधर व्यास की ओर से स्थानांतरण कर दिया गया है। विभिन्न विषयों के कुल 58 शिक्षकों को सुगम से दुर्गम तथा दुर्गम से सुगम में तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। 

वहीं राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया ने पारस्परिक स्थानांतरण की पहली सूची जारी करने पर आभार जताया।

Also Read This

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं :सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग भगवान भरोसे, प्रसव के लिए 82 किमी तक का सफर करने की मजबूरी

पुरोला, 6 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले के दुर्गम आराकोट-बंगाण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली लगातार गंभीर होती...

Related Posts