हिम्मत: एक फौजी ऐसा भी । ड्यूटी के साथ सामाजिक कार्यों में भी आगे

भारतीय सेवा के जवान ड्यूटी के समय तो देश की रक्षा करते ही हैं और अपनी ड्यूटी पूरे जज्बे के साथ निभाते हैं।

वही जब छुट्टी होकर घर आए तो भी वह सामाजिक कार्यों को करने में पीछे नहीं रहते।

ऐसे ही हमारे एक सैनिक हैं सूबेदार नंदकिशोर थपलियाल।

सूबेदार साहब स्थाई सेवारत दसवीं बटालियन गढ़वाल राइफल से तालुकात रखते हैं। और वर्तमान में 25 कर्नाटक बटालियन एनसीसी में कार्यरत है।

सूबेदार साहब जब मई की छुट्टी में घर आए तो उन्होंने 700 मीटर लंबी और 20 फीट चौड़ी इस सड़क की दुर्दशा देखी। सड़क को दोनों ओर से लंबी-लंबी झाड़ियां ने घेर रखा था, 20 फीट चौड़ी सड़क में मात्र 10 फीट का रास्ता ही चलने लायक बचा हुआ था।

इसके बाद उनके मन में उसे सड़क को खुद की मेहनत से सही करने का ख्याल आया।

सूबेदार साहब ने आसपास के चार-छ: लोगों की मदद लेकर जेसीबी और मजदूर के साथ कार्य कर तत्परता दिखाते हुए सड़क को बिल्कुल ठीक कर दिया।

उनके इस कार्य के लिए उनके क्षेत्र की पार्षद स्वाती डोभाल ने भी उनके इस काम को सराहा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts