पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

बड़ी खबर : विधानसभा भर्ती घोटाले से सवालों के घेरे में स्पीकर रितु खंडूरी l भाई-भतीजावाद करने का लग रहा आरोप

November 27, 2022
in पर्वतजन
एक्सक्लूसिव  : तो क्या दुराग्रह पूर्ण है विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी का एक्शन !!
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। विधानसभा में 2016 के बाद वाले कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर वाहवाही लूटने वाली स्पीकर ऋतु खंडूड़ी सवालों के घेरे में हैं। 

विपक्ष उन पर निजी कारणों से विधानसभा में 2016 से पहले के बैकडोर भर्ती वालों को बचाने का आरोप लगा रहा है। उन पर कार्रवाई के मामले में भी भाई भतीजावाद करने का आरोप लग रहा है। क्योंकि एक ओर वह हाईकोर्ट में खुद मान चुकी हैं की वर्ष 2001 से लेकर 2022 तक की सभी भर्ती अवैध हैं। हाईकोर्ट में काउंटर फाइल कर खुद कबूलनामा किया है। इसके बाद भी 2016 से पहले वालों को बचाने के लिए उन्होंने अब अपनी साख तक दांव पर लगा दी है।

2016 से पहले विधानसभा में अवैध रूप से भर्ती हुए कई कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी विधानसभा में नियुक्ति उनके पिता बीसी खंडूड़ी के सीएम रहते हुए हुईं। इसमें तत्कालीन सीएम बीसी खंडूड़ी के पर्यटन सलाहकार प्रकाश सुमन ध्यानी की बेटी, महेश्वर बहुगुणा के बेटे, मेयर गामा की पत्नी, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के साले समेत कई हाई प्रोफाइल लोगों के परिजन शामिल हैं। 

इन्हीं लोगों को बचाने के लिए स्पीकर ने भेदभाव भरी कार्रवाई करने से भी परहेज नहीं किया। विपक्ष का आरोप है जिस कार्रवाई को स्पीकर सत्य की जीत करार दे रहीं हैं, दरअसल वो एक अधूरा और झूठा सत्य है। 

खुद स्पीकर की बनाई डीके कोटिया समिति ने भी अपनी रिपोर्ट के प्वाइंट नंबर 12 में साफ किया है की राज्य गठन के बाद से लेकर अभी तक की सभी भर्तियां अवैध हैं। इसी के साथ विधानसभा के हाईकोर्ट में दाखिल काउंटर के प्वाइंट नंबर 14 में भी विधानसभा ने सभी भर्तियों को अवैध करार दिया है। इसके बाद भी स्पीकर का विधिक राय के नाम पर 2016 से पहले वालों को बचाने पर विवाद खड़ा हो गया है। 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दो टूक कहा की सिर्फ नियमितीकरण के नाम पर 2016 से पहले के अवैध बैकडोर भर्ती वालों को बचाया नहीं जा सकता। कार्रवाई सभी के खिलाफ एक समान रूप से होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है, तो आवाज उठना स्वाभाविक है। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी स्पीकर की कार्रवाई पर सवाल उठाए। कहा की स्पीकर का एक्शन अधूरा एक्शन है। सत्ता पक्ष के लोगों को बचाया जा रहा है। एक ही प्रक्रिया से भर्ती हुए सभी अवैध भर्ती वालों पर एक्शन होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है, विरोध किया जाएगा।


Previous Post

एक्सक्लूसिव खुलासा : विभाग की लापरवाही से वर्कशॉप में खड़ी नो रोडवेज l रोज 3.60 लाख का नुकसान

Next Post

छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त करके पूरे प्रदेश में श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन का नाम किया रोशन

Next Post
छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त करके पूरे प्रदेश में श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन का नाम किया रोशन

छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त करके पूरे प्रदेश में श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन का नाम किया रोशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग मौसम अपडेट: दून समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी। अगले पांच दिन बरसात के नाम..
  • एक्शन: दून और रुड़की में 14 फर्मों पर राज्य कर विभाग का छापा। 2.31 करोड़ की वसूली..
  • बेटे ने छीना घर, डीएम ने दिलाया न्याय: गिफ्ट डीड रद्द कर बुजुर्ग दंपति को लौटाई संपत्ति
  • राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में आयोजित मॉडल प्रदर्शनी, तितिक्षा रावत व टीम को मिला प्रथम स्थान
  • **फार्मा हब बनता उत्तराखंड, दवा निर्माता बोले – नकली नहीं, तकनीकी कारणों से फेल हुए सैंपल**
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!