बड़ी खबर : शिक्षकों की भर्ती के लिए बीएड की बाध्यता समाप्त । दो वर्षीय डीएलएड को मंजूरी

विशाल सक्सेना  शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक सेवा नियमावली में संशोधन करते हुये शिक्षकों की भर्ती के लिए बीएड की बाध्यता समाप्त कर दो वर्षीय डीएलएड को मंजूरी प्रदान कर दी है । राज्य सरकार के इस फैसले से लगभग 3600 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा मंत्री डा. धन […]

विशाल सक्सेना 

शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक सेवा नियमावली में संशोधन करते हुये शिक्षकों की भर्ती के लिए बीएड की बाध्यता समाप्त कर दो वर्षीय डीएलएड को मंजूरी प्रदान कर दी है ।

राज्य सरकार के इस फैसले से लगभग 3600 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के वर्ष 2018 में जारी उस अधिसूचना को निरस्त कर दिया था,जिसमें प्राथमिक शिक्षकों के लिए बीएड डिग्री की अनिवार्यता की गई थी ।

उच्चतम न्यायालय के इस निर्णय के अनुपालन में राज्य कैबिनेट द्वारा पहले ही राजकीय प्रारम्भिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली 2012 में संशोधन को मंजूरी प्रदान की जा चुकी है, जिसके क्रम में अब शासन ने उत्तराखंड राजकीय प्रारम्भिक शिक्षा (अध्यापक) (संशोधन) सेवा नियमावली 2024 को जारी कर दी है।

 सरकार ने संशोधन से बेसिक शिक्षकों के लिए शैक्षिक योग्यता बीएड डिग्री को अमान्य कर दिया है। अब राज्य में केवल डीएलएड डिग्रीधारक ही पहली से पांचवीं कक्षा तक के बेसिक शिक्षक के पद के लिए पात्र होंगे ।

विभागीय मंत्री ने बताया कि प्रदेश में बेसिक शिक्षकों की नई नियमावली लागू होने से लगभग 3600 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में नियमों को ताक पर रख दागी अधिकारी पर मेहरबानी? जांच के बाद बिना पदोन्नति के थमाया जिला स्तर का...

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग एक बार फिर प्रशासनिक नियुक्तियों को लेकर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। विभाग के एक अधिकारी की नई...

शोक समाचार: पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का हार्ट अटैक से निधन। हल्द्वानी में होगा अंतिम संस्कार

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से...

Related Posts