घूसखोरी : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया स्वास्थ्य महानिदेशक का वरिष्ठ सहायक…

विजिलेंस विभाग की टीम ने आज फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान से जुड़े एक मामले में 6,000 रुपये रिश्वत लेते हुए महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड के वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता की ओर से सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि […]

विजिलेंस विभाग की टीम ने आज फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान से जुड़े एक मामले में 6,000 रुपये रिश्वत लेते हुए महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड के वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता की ओर से सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि कोटियाल ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल पास करने के एवज में 8,500 रुपये की मांग की थी, जिसमें से 2,500 रुपये पहले ही दिए जा चुके थे।

सतर्कता विभाग के एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आरोपी को आज रिश्वत की शेष राशि लेते हुए टीम ने पकड़ा। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, और मामले की आगे की जांच जारी है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts