Uttarakhand Weather Alert: पहाड़ी जिलों में तूफान की चेतावनी । इस दिन तक बदला रहेगा मौसम 

देहरादून। Uttarakhand Weather Alert 
उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ी जिलों में तेज तूफान और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

 इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 मार्च को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहेगा।

उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर,रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

क्यों बदल रहा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है।

इसी वजह से तेज हवाएं, बादल और बारिश की संभावना बनी हुई है, आने वाले दिनों में भी मौसम अस्थिर बना रह सकता है।

कब तक रहेगा असर?

पूर्वानुमान के अनुसार, 27 मार्च तक पूरे उत्तराखंड में मौसम बदला-बदला रहेगा। मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है

तापमान में गिरावट

रविवार को देहरादून में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।  अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1 डिग्री कम) वहीं न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2 डिग्री कम) दर्ज किया गया।

पर्वतीय इलाकों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की गई है।

 सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts