Uttarakhand Weather Alert: पहाड़ी जिलों में तूफान की चेतावनी । इस दिन तक बदला रहेगा मौसम 

देहरादून। Uttarakhand Weather Alert  उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ी जिलों में तेज तूफान और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।  इन जिलों में येलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 मार्च को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहेगा। उत्तरकाशी, […]

देहरादून। Uttarakhand Weather Alert 
उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ी जिलों में तेज तूफान और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

 इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 मार्च को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहेगा।

उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर,रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

क्यों बदल रहा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है।

इसी वजह से तेज हवाएं, बादल और बारिश की संभावना बनी हुई है, आने वाले दिनों में भी मौसम अस्थिर बना रह सकता है।

कब तक रहेगा असर?

पूर्वानुमान के अनुसार, 27 मार्च तक पूरे उत्तराखंड में मौसम बदला-बदला रहेगा। मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है

तापमान में गिरावट

रविवार को देहरादून में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।  अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1 डिग्री कम) वहीं न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2 डिग्री कम) दर्ज किया गया।

पर्वतीय इलाकों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की गई है।

 सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें।

Also Read This

बड़ी खबर: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर एक और अवैध निर्माण सील

देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए ऋषिकेश में एक...

बड़ी खबर: उत्तराखंड को बम से उड़ाने की धमकी वाले मेल की मिल गयी लोकेशन । यहां से जुड़े तार

देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी समेत कई संवेदनशील धार्मिक और पर्यटन स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले...

Related Posts