मौसम अपडेट : पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी इलाकों में छाए बादल। पढ़िए मौसम का हाल

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है इसके बाद पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी और वही मैदान इलाकों में बादल छाए हुए हैं।

पहाड़ों में बारिश के चलते मौसम में ठंड भी बढ़ गई है।मैदानों में हल्के बादलों के साथ शुष्क मौसम बना हुआ है।

कल पहाड़ों में हुई बारिश और बर्फबारी के चलते आज भी पांच जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि पहाड़ों में हुई बारिश और बर्फबारी से सेब, नाशपाती ,आडू, खुमानी और अन्य फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर तथा शेष जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। चार हजार या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। 

साथ ही ओलावृष्टि और बिजली चमकने की संभावना के चलते इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

वहीं 14 मार्च को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 

15 और 16 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 

17 मार्च को पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी संभव है। इस दिन के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts