मौसम अपडेट : दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना। फिर सताएगी गर्मी….

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज और कल बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई हैं। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

 मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 22-23 मार्च को पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

पर्वतीय जिलों के साथ 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के अंत तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अप्रैल शुरू होते-होते गर्मी सताने लगेगी। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले 10 साल में जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अंदाजा लगाया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts