पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : पेपर लीक मामले में 49 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी,परीक्षाओं से डिबार करेगा आयोग

March 4, 2023
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : पेपर लीक मामले में 49 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी,परीक्षाओं से डिबार करेगा आयोग
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा-2021 के पेपर लीक में शामिल पाए गए 49 और अभ्यर्थियों को राज्य लोक सेवा आयोग ने नोटिस जारी करते हुए उनकी सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। इन अभ्यर्थियों का जवाब आने के बाद आयोग इन्हें परीक्षाओं से प्रतिवारित(डिबार) करेगा।

दरअसल, सबसे पहले आठ जनवरी को हुई आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक हुआ था। आयोग के ही अनुसचिव संजीव चतुर्वेदी को इस मामले में जेल भेजा गया था। एसआईटी हरिद्वार इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। एसआईटी से मिली पहली सूची के हिसाब से आयोग ने 10 फरवरी को पटवारी-लेखपाल भर्ती पेपर लीक के 44 और एई-जेई भर्ती पेपर लीक के 12 आरोपी अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

अब हरिद्वार एसएसपी की ओर से आयोग को भर्ती में पेपर लीक के आरोपी 49 और अभ्यर्थियों की सूची भेजी गई है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने इस सूची के आधार पर सभी अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए ये सूची वेबसाइट पर भी जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि कारण बताओ नोटिस के जवाब की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सभी उम्मीदवारों को परीक्षाओं से डिबार कर दिया जाएगा।

प्रदेश में सात से दस मई के बीच हुई एई-जेई भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में राज्य लोक सेवा आयोग पुलिस जांच रिपोर्ट और पेपर लीक के दायरे की जानकारी का इंतजार कर रहा है। अब तक इस भर्ती में 61 अभ्यर्थियों की पहचान हो चुकी है, जिन्हें आयोग नोटिस जारी कर चुका है। सूत्रों के मुताबिक, आयोग इस परीक्षा पर जल्द ही फैसला ले सकता है। इसमें परीक्षा रद्द होने जैसा फैसला भी हो सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

 

Previous Post

बड़ी खबर : PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Next Post

हादसा : 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,एक व्यक्ति घायल

Next Post
हादसा : 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,एक व्यक्ति घायल

हादसा : 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,एक व्यक्ति घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • UPSC EPFO भर्ती 2025: 230 पदों पर आवेदन शुरू। जानें योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया
  • वीडियो: नैनीझील में मछलियों की रहस्यमयी मौत। कैटफिश मंगुरा पर उठे सवाल..
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में 70% मतदान। अब 31 को खुलेगी प्रत्याशियों की किस्मत 
  • बड़ी खबर: दून को मिलेगा नया फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात..
  • PM Kisan Yojana 20वीं किस्त: इस दिन आ सकती हैं ₹2000 !
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!