मौसम अपडेट : सात जिलों में अलर्ट। बारिश के साथ गरज-चमक और चल सकती हैं तेज हवाएं

देहरादून। 30 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 29 अक्टूबर रात 9:25 बजे से 30 अक्टूबर रात 12:25 बजे तक इन जिलों के कुछ इलाकों […]

देहरादून। 30 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी 
उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार 29 अक्टूबर रात 9:25 बजे से 30 अक्टूबर रात 12:25 बजे तक इन जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।

इन इलाकों पर नजर

मौसम अलर्ट के दायरे में मसूरी, चकराता, पुरोला, बड़कोट, ऋषिकेश, रुड़की, डोईवाला, देवप्रयाग, श्रीनगर, तुंगनाथ, सोनप्रयाग, केदारनाथ, बदरीनाथ और गोविंदघाट समेत आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत

मौसम के अचानक बदलने से पर्वतीय मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है। विशेषकर केदारनाथ, बदरीनाथ, तुंगनाथ और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रियों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की जरूरत है। तेज हवाओं और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा विद्युत लाइनों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को भी संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।

Also Read This

नैनीताल झील में नाबालिग बच्चे ने लगाई छलांग । पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में एक नाबालिग झील में कूद गया, जिसे पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। मॉर्निंग वॉल्क...

बड़ी खबर: क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ सीबीआई कदम पर सुप्रीम कोर्ट की रोक ; मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2026। एक महीने पहले प्रदेश भर में सुर्खियां बनीं कि अब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के खिलाफ सीबीआई का दरवाज़ा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts