अपडेट : सात दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम। जानिए पड़ेगी बारिश या खिलेगी चटक धूप

पहाड़ों में हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम फिर शुष्क हो गया है। प्रदेशभर में मानसून सीजन के अंत से ही वर्षा बेहद कम दर्ज की जा रही है। जिसके चलते सूखी ठंड होने का डर बढ़ गया है।(Weather Uttarakhand )

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं है। आंशिक बादल के साथ आसमान साफ रहेगा और सुबह शाम के समय हवाएं चलने के साथ ठंड में बढ़ोतरी होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आगामी 7 दिसंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। (Uttarakhand Temperature)

पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।

पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल सकती है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के आसार हैं। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। (Uttarakhand weather forecast)

मैदानी क्षेत्रों में खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह जिले में उथला कोहरा छाने के आसार हैं।

बारिश नहीं होने के कारण सूखी ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। दिन और रात के तापमान में भी अंतर बढ़ गया है जो लोगों की सेहत पर भी प्रतिकूल असर डाल रहा है। (Temperature Uttarakhand)

इन्हें भी पढ़े:

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts