फिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम। जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर

रसोई गैस की कीमत में एक बार फिर वृद्धि की गई है। इस बढ़त के बाद रेस्टोरेंट मालिकों के साथ मिठाई बेकर्स को बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है।देश भर में एक बार फिर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 21 रुपये की बढ़त हुई है। […]

रसोई गैस की कीमत में एक बार फिर वृद्धि की गई है। इस बढ़त के बाद रेस्टोरेंट मालिकों के साथ मिठाई बेकर्स को बड़ा झटका लगा है।

क्यूंकि यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है।देश भर में एक बार फिर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 21 रुपये की बढ़त हुई है। वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 103 रुपये की बढ़त की गई थी। 

राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये हो गई है। नवंबर में इनकी कीमत 1775.50 रुपये था। 

कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,908 रुपये है। पिछले महीने इनकी कीमत 1,885.50 रुपये थी। 

मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,749 रुपये हो गई है जो पिछले महीने 1,728 रुपये था। 

चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,968.50 रुपये है जबकि अगस्त में इसकी कीमत 1,942 रुपये थी। 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ₹6 हजार की रिश्वत लेते फायर अधिकारी गिरफ्तार

कोटद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटद्वार फायर स्टेशन के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को कथित...

ब्रेकिंग: मंत्री रेखा आर्या के पति साहू को हाईकोर्ट से झटका। गिरफ्तारी और मुक़दमा रद्द की याचिका खारिज

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिफ्तारी और मुकदमा निरस्त करने संबंधी याचिका...

Related Posts