सावधान: इन जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट। आंधी-तूफान की संभावना

देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट पुरोला, हनोल, कोटी, चकराता, सहिया और राजकोट समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना देहरादून। 10 अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  मौसम विभाग ने सोमवार सुबह देहरादून, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जनपदों के कुछ क्षेत्रों के लिए अगले तीन घंटों का येलो […]

  • देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट
  • पुरोला, हनोल, कोटी, चकराता, सहिया और राजकोट समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना

देहरादून। 10 अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी 
मौसम विभाग ने सोमवार सुबह देहरादून, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जनपदों के कुछ क्षेत्रों के लिए अगले तीन घंटों का येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट सुबह 4:15 बजे से 7:15 बजे तक प्रभावी रहने की सूचना दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पुरोला, हनोल, कोटी, चकराता, सहिया, राजकोट तथा आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने और आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है।

मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए स्थानीय लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान भूस्खलन, सड़क पर मलबा आने और यातायात प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर सावधानी बरतने की जरूरत है।

प्रशासन एवं संबंधित विभागों को भी मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Also Read This

देहरादून में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा: नेत्रदाताओं के परिवार सम्मानित, ‘किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी बनेगा नेत्रदान’

देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (SMI) आई बैंक,...

एक्शन: ऋण फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन सख्त, एसआईटी जांच के निर्देश

देहरादून, 9 सितंबर 2026। नीरज उत्तराखंडी जनपद में ऋण एवं ऋण बीमा से जुड़े फर्जीवाड़े की लगातार मिल रही शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts