मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार 4 अगस्त 2026 प्रातः 10:42 बजे से दोपहर 1:42 बजे तक प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जनपदों में अनेक स्थानों पर […]

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी 

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार 4 अगस्त 2026 प्रातः 10:42 बजे से दोपहर 1:42 बजे तक प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जनपदों में अनेक स्थानों पर मौसम अचानक करवट ले सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार गंगोत्री, कर्णप्रयाग, श्रीनगर, थराली, ऋषिकेश, रुड़की तथा आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा, कहीं-कहीं तेज बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी तथा आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। नदी-नालों, गधेरों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने तथा खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने भी संबंधित जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। लोगों से मौसम की ताज़ा जानकारी पर नजर रखने और आवश्यकता होने पर ही यात्रा करने की अपील की गई है।

Also Read This

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज, इन अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, मंगलवार को सचिवालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।बैठक सुबह...

सीवर लाइन बंद होने से गोपेश्वर की आदर्श कॉलोनी में 35 से अधिक परिवार परेशान, घरों पर मंडरा रहा खतरा

रिपोर्ट: लोकेंद्र रावत, गोपेश्वर, चमोलीचमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर की आदर्श कॉलोनी में नमामि गंगे परियोजना की सीवर लाइन बंद होने से 35 से अधिक...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts